{"_id":"5e5205e78ebc3ef3cf45c9a0","slug":"mp-sanjay-singh-will-address-state-workers-of-aam-aadmi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' के स्पेशल-15 विधायक बताएंगे दिल्ली मॉडल की खूबियां, सांसद संजय सिंह आज करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के स्पेशल-15 विधायक बताएंगे दिल्ली मॉडल की खूबियां, सांसद संजय सिंह आज करेंगे संबोधित
Sun, 23 Feb 2020 10:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के स्पेशल-15 विधायक उत्तर प्रदेश में दिल्ली मॉडल की खूबियां बताएंगे। ये विधायक उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि के हैं और हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन विधायकों के सहारे यूपी में आम आदमी पार्टी की चुनावी संभावनाओं को धार देंगे।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह आज लखनऊ स्थित गांधी भवन सभागार में प्रदेश कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
वैभव माहेश्वरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में दिल्ली सरकार के विकास मॉडल की चर्चा करेंगे। इसके लिए मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन सहित यूपी से जुड़े सभी 15 विधायकों व मंत्रियों का उनकेगृह जिले में अभिनंदन समारोह होगा।
विज्ञापन
पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह अकेला ऐसा चुनाव था, जिसमें 11 मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और 200 सांसद सहित खुद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह प्रचार में लगे रहे, लेकिन दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि सच क्या है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के चुनाव प्रचार में यूपी की उपलब्धियों के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन आम आदमी पार्टी यूपी के लोगों को दिल्ली की उपलब्धियों के बारे में बताएगी और उन्हें विकल्प सुझाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सहप्रभारी सुधीर भारद्वाज भी मौजूद थे।
संजय सिंह का होगा भव्य स्वागत
सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी व दिल्ली चुनाव प्रभारी सांसद संजय सिंह आप को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद रविवार को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद काफिला जीपीओ, परिवर्तन चौक, पुराना हाईकोर्ट, कैसरबाग बस अड्डा होते हुए गांधी भवन पहुंचेगा।