फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP'S daughter in law told that her life is in trouble

भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू ने जताया जान का खतरा, कहा- हो सकता हमला

Mon, 08 Mar 2021 11:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 08 Mar 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
MP'S daughter in law told that her life is in trouble
आयुष किशोर ने खुद पर चलवाई थी गोली। - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी ने अपनी जान का खतरा जताया है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह कह रही हैं कि आयुष ने फोन करके उस पर हमले की आशंका जताई है। वहीं, दूसरी ओर सांसद कौशल किशोर का कहना है कि अपनी मर्जी से शादी करने के चलते उनका बेटे व बहू से कोई वास्ता नहीं है और न ही उनसे किसी को खतरा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि दो मार्च की देर रात मड़ियांव थाना क्षेत्र में छठा मील के पास सांसद कौशल किशोर व विधायक जय देवी के बेटे आयुष को गोली मार दी गई थी। पुलिस ने आयुष के साले आदर्श को गिरफ्तार करते हुए घटना के खुलासे का दावा किया था। पुलिस ने बताया था कि आयुष ने अपने कुछ विरोधियों को फंसाने के लिए साले आदर्श से अपने ऊपर खुद ही गोली चलवाई थी। पुलिस ने जीजा-साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आदर्श को जेल भेजा गया था, जबकि आयुष घटना के बाद से अंडरग्राउंड है।
विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर आयुष की पत्नी का एक वीडियो वायरल होने लगा। इसमें वह कह रही है कि आयुष उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। एक दिन उसके घर आया तो शादी से मना करने पर उसने बालकनी से कूदने की कोशिश की थी। इस पर वह शादी करने को तैयार हुई थी। सांसद की बहू का कहना है कि आयुष ने उसे फोन करके खतरे के प्रति आगाह किया है। कहा है कि उस पर हमला हो सकता है। सांसद की बहू ने बताया कि उसने मड़ियांव एसएचओ को इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने परेशान न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष से उम्र में बड़ी युवती ने उसे जाल में फंसाकर शादी की

दूसरी ओर सांसद कौशल किशोर का कहना है कि आयुष से उम्र में बड़ी युवती ने उसे जाल में फंसाकर शादी की है। उनका कहना है कि आदर्श ने खुद ही आयुष को गोली मारी है। इसमें आयुष का कोई हाथ नहीं है। सांसद का कहना है कि घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे एसीपी व डीसीपी ने जब आयुष से पूछताछ की तो उसने सिर्फ इतना ही कहा कि पीछे से गोली चलाई गई थी। इस वजह से वह हमलावरों को नहीं देख सका। यदि आयुष को किसी को फंसाना होता तो भला वो उन लोगों के नाम क्यों न लेता। वह क्यों कहता कि हमलावरों को देख नहीं सका।

सांसद का कहना है कि बेटे ने जिस दिन से अपनी मर्जी से शादी की थी, उसी दिन से उससे कोई मतलब नहीं है। जब बेटे से ही कोई मतलब नहीं तो भला बहू से क्या लेना-देना। सांसद का कहना है कि उनसे व उनके परिवार से बहू को कोई खतरा नहीं है। किसी और से कोई खतरा हो तो उन्हें मालूम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed