{"_id":"61483ec68f824f7ca56571d7","slug":"mp-menka-gandhi-librated-a-parrot-from-cage-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने मुक्त कराया पिंजरे में बंद तोता, दुकानदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने मुक्त कराया पिंजरे में बंद तोता, दुकानदार को लगाई फटकार
Mon, 20 Sep 2021 02:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:54 PM IST
सार
मेनका गांधी एक दुकान पर पिंजरे में बंद तोते को देखकर रुक गईं और दुकानदार को फटकार लगाकर तोते को मुक्त करवाया।
विज्ञापन
तोते को पिंजरे से मुक्त करवातीं मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीव जंतु व पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सांसद मेनका गांधी का यह प्रेम सोमवार को एक बार फिर दिखा। तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आईं सांसद मेनका गांधी सोमवार को कादीपुर जा रही थीं।
विज्ञापन
उनका काफिला गोसाईंगंज बाजार से गुजर रहा था तभी उनकी निगाह एक मिठाई की दुकान पर पड़ी। दुकान में टंगे पिंजरे में एक तोता कैद था।
उन्होंने आनन-फानन अपना वाहन रुकवाया और सीधे दुकान में पहुंच गईं। सांसद ने दुकानदार को कड़ी फटकार लगाते हुए पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया।
उन्होंने तोते को पिंजरे से निकालकर आजाद कर दिया। उसके बाद वे कादीपुर रवाना हो गईं। उनका जीव जंतु के प्रति प्रेम दिन भर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन