फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP Maneka Gandhi inaugurated AC buses in sultanpur for Delhi and Gorakhpur

सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने दिल्ली समेत इस शहर के लिए किया एसी बसों का उद्घाटन

Wed, 20 Nov 2019 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
MP Maneka Gandhi inaugurated AC buses in sultanpur for Delhi and Gorakhpur
हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करतीं सांसद मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर जिले से दिल्ली के लिए वातानुकूलित जनरथ बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। साथ ही लखनऊ से आजमगढ़ व प्रयागराज से बहराइच और स्थानीय बस स्टेशन से गोरखपुर के लिए भी एसी बस से जिले के यात्री सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद मेनका गांधी ने दो वातानुकूलित बसों के संचालन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। अब जिले के लोगों को राजधानी दिल्ली और लखनऊ व आजमगढ़ तक का सफर तय करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।  
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद मेनका गांधी नगर के बस स्टेशन पहुंची। उन्होंने जिले से संचालित होने वाली दो वातानुकूलित जनरथ बस सेवा का शुभारंभ किया। सांसद ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन से पहले बस स्टेशन पर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए नागरिकों से वादे को पूरा करने में वे लगी हुई हैं। जिले के लोगों को यात्रा करने में हो रही परेशानी को देखते हुए वातानुकूलित जनरथ सेवा को शुरू कराया गया है।

1187 रुपये में मिलेगा ऑनलाइन टिकट

इससे लोगों को राजधानी दिल्ली व लखनऊ का सफर तय करने में आसानी होगी। सांसद ने कहा कि वे इस बात का प्रयास करती हैं कि जब भी जिले के दौरे पर आएं तब कोई न कोई सुविधा लोगों के लिए लाएं। इसके लिए वे निरंतर प्रयास कर रही हैं।

कार्यक्रम में आरएम अयोध्या धर्मेंद्रनाथ, एआरएम सुल्तानपुर अरविंद यादव, एआरएम अवध डिपो गोपाल दयाल, सुल्तानपुर बस स्टेशन इंचार्ज अजय सिंह,  पूर्व मंत्री  विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष राम चंद्र मिश्र, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

इससे पहले जिले की सीमा पर ऊंचगांव पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में करूणा शंकर द्विवेदी, श्याम बहादुर पांडेय , प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

जिले से दिल्ली के लिए जाने वाली जनरथ बस का ऑनलाइन किराया 1187 रुपये निर्धारित किया गया है,  जबकि बस में टिकट लेने पर 1163 रुपये देना होगा। अभी अन्य बसों का किराया नियत नहीं हो सका है। दिल्ली को जाने वाली बस 44 सीटर है।

आजमगढ़ को जाने वाली बस में भी 44 सीट है। प्रयागराज व बहराइच को जाने वाली बस 52 सीटर है। बस स्टेशन इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि जनरथ बस में दो ड्राइवरों की ड्यूटी लगाई गई है। इन बसों में एक परिचालक कार्य करेंगे।  

शाम साढ़े छह बजे दिल्ली रवाना होगी बस

सुल्तानपुर-लखनऊ-दिल्ली वाया आगरा एक्सप्रेस वे से होकर जाने वाली वातानुकूलित जनरथ बस सेेवा शाम 6:30 बजे बस स्टेशन से रवाना होगी। यह बस प्रदेश की राजधानी लखनऊ 9:45 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7:15 बजे दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

इसी रूट पर दूसरी बस दिल्ली से रात 8:18 बजे प्रस्थान करेगी। इस बस के लखनऊ पहुंचने का समय भोर 4:18 बजे से पांच के बीच निर्धारित किया गया है। स्थानीय बस स्टेशन पर इस बस का पहुंचने का समय सुबह नौ बजे से 10:00 बजे के बीच नियत किया गया है।

लखनऊ से वाया सुल्तानपुर होते हुए आजमगढ़ तक जाने वाली जनरथ बस सुबह 10:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। स्थानीय बस स्टेशन पर इस बस के पहुंचने का समय 1:50 से 2:00 बजे के बीच निर्धारित किया गया है। इस बस के आजमगढ़ पहुंचने का समय दिन में 4:30 बजे तय किया गया है।

वहां से यह बस वापसी में सुल्तानपुर बस स्टेशन रात्रि 10:25 बजे और लखनऊ देर रात 2:00 बजे पहुंचेगी। सुल्तानपुर से गोरखपुर चलने वाली बस शाम चार बजे स्थानीय बस स्टेशन से छूटेगी और रात्रि 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

प्रयागराज से सुल्तानपुर-अयोध्या होते हुए बहराइच तक जाने वाली बस सुबह नौ बजे प्रयागराज से रवाना होगी। यह बस दिन में 11:35 पर स्थानीय बस स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में इस बस का ठहराव अयोध्या में भी होगा। अयोध्या से यह बस बहराइच बस स्टेशन शाम पांच बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed