{"_id":"5cf37c50bdec22074618bf56","slug":"mp-baught-vip-number-in-95-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक बड़ी चीज है: युवा सांसद ने अपनी लग्जरी कार के लिए 95,500 रुपये में खरीदा वीआईपी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक बड़ी चीज है: युवा सांसद ने अपनी लग्जरी कार के लिए 95,500 रुपये में खरीदा वीआईपी नंबर
Sun, 02 Jun 2019 01:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में यूपी से जीत दर्ज करने वाली एक सांसद ने 95,500 रुपये में वीआईपी नंबर-5000 खरीदा है। एक बड़े राजनीतिक घराने से आने वाली युवा सांसद ने अपने लग्जरी वाहन के लिए शनिवार को यूपी 32 केटी सीरीज के इस नंबर के लिए बोली लगाई। इसकी मूल कीमत 15 हजार रुपये है।
विज्ञापन
युवा सांसद वीआईपी नंबर 5000 को हासिल करने के लिए पंजीयन कराने के बाद 30 जून से लगातार ऊंची बोली लगा रही थीं। शनिवार शाम छह बजे उन्होंने 95,500 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई तो वह नंबर उन्हें ऑनलाइन अलॉट हो गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि उक्त राजनीतिक घराने में वाहन की सीरीज का नंबर 5000 ही पहली प्राथमिकता पर रहता है। उधर, वीआईपी नंबरों के सबसे पहले नंबर 0001 की बोली 12 हजार रुपये की लगी।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 346 वीआईपी नंबरों में से 46 नंबरों के लिए 80 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था। पहली नीलामी में सिर्फ छह नंबरों की ऊंची बोली लग सकी। दूसरे चरण की नीलामी की प्रक्रिया दो जून से शुरू होगी।