फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Movie ticket price to go up.

यूपी: अब महंगा होगा सिनेमा हॉल में फिल्म देखना

Mon, 14 Dec 2015 01:09 AM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Movie ticket price to go up.

अब सिनेमाहॉल में फिल्में देखना महंगा हो जाएगा। दरअसल फिल्म बंधु ने फिल्म डवलपमेंट फंड के तहत दर्शकों से लिए जाने वाले चार्ज को 50 पैसे से बढ़ाकर दो रुपये करने का फैसला किया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के मकसद से बनाए गए फिल्म बंधु के तहत निर्माताओं को सब्सिडी दी जाती है। इसका भुगतान फिल्म डवलपमेंट फंड में जमा रकम से ही होता है।
विज्ञापन


फिल्म ‘तेवर’, ‘जांनिसार’, ‘बुलेट राजा’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘दोजख : इन सर्च ऑफ हैवन’ को सब्सिडी दी जा चुकी है।

जानिए आपके टिकट के पैसे का हिसाब
मनोरंजन कर विभाग हर टिकट पर 40 प्रतिशत मनोरंजन कर वसूलता है। मसलन, यदि टिकट की दर 100 रुपये है तो 40 रुपये सीधे मनोरंजन कर विभाग के खाते में चले जाते हैं। इसके अलावा 50 पैसे एफडीएफ में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ से दो रुपये मेंटेनेंस शुल्क पर खर्च होते हैं। बची हुई रकम का बंटवारा सिनेमा मालिक और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर में होता है। टिकट की दर तय सिनेमाघर मालिक तय करते हैं।

टिकट महंगा करना होगी मजबूरी

Movie ticket price to go up.

सिनेमा एग्जीबिटर्स फेडरेशन के महासचिव आशीष अग्रवाल बताते हैं कि फिल्म डवलपमेंट फंड के तहत हर टिकट पर लिए जाने वाले चार्ज में मामूली इजाफा होता तो इसे सिनेमा मालिक वहन कर लेते। लेकिन इसे दो रुपये की बढ़ोतरी होने पर जो खर्च बढ़ेगा, उसे निकालने के लिए टिकट की दर बढ़ाना उनकी मजबूरी होगी।

प्रदेश में सिनेमाघर
प्रदेश--लखनऊ
सिंगल स्क्रीन थिएटर--330--8
मल्टीप्लेक्स--60 (करीब 200 स्क्रीन)--6

फिल्म बंधु के अध्यक्ष नवीन सहगल का कहना है कि पिछले करीब 15 वर्षों से फिल्म डवलपमेंट फंड में जमा होने वाला चार्ज नहीं बढ़ाया गया है। इसे 50 पैसे से बढ़ाकर दो रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, ताकि इस मद में आई राशि फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने पर खर्च की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed