फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mourning since four days, only time will heal

Lucknow News: चार दिन से मातम, वक्त ही लगाएगा मरहम

Mon, 07 Oct 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mourning since four days, only time will heal
गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद
रायबरेली। सुदामापुर गांव में चार दिन से मातम छाया हुआ है। एक साथ चार शवों को देखने की पीड़ा हर आंख में झलक रही है। सुनील के परिवार वाले ही नहीं गांव के लोग भी इस गम से उबर नहीं पा रहे हैं। अब वक्त ही इस जख्म पर मरहम लगा पाएगा। शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम, बेटी समीक्षा व सष्टि के कफन में लिपटे शव देखने के बाद बच्चे-बुजुर्ग सभी सदमे में हैं।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने इस तरह की घटना कभी नहीं देखी थी। गांव में छाया सन्नाटा तभी टूटता है जब कोई अधिकारी या नेता यहां पहुंचता है। चार दिन से जिंदगी थम सी गई है। पीड़ित राम गोपाल के दर्द को देख हर कोई नियति के उलाहना देता है। रविवार सुबह भी गांव में मायूसी का आलम था।
विज्ञापन


छिन भर में हम बिखर गए...
बेटे सुनील की बात सामने आते ही पिता राम गोपाल बिलख पड़ते हैं। वह कहते हैं कि हम मजदूरी किए, भूखे रहे, हमार बेटा भी गरीबी सहकर आगे बढ़ा...। सोचा था कि बेटा आगे बढ़ जाए तो नाम रोशन होगा...। हमार सहारा बनी, पर भगवान ने ऐसा लूटा कि हम छिन भर में बिखर गए...। पुरानी बातें याद कर कहते हैं कि रात को बेटवा का फोन आवत रहै तो पूछत रहै कि पैसे की जरूरत तो नहीं है...। यदि कह देत कि जरूरत हो तो तुरंत फोन से ही पैसा भेज देत रहै...। राम गोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिले रहेन...। वह हमको हर तरह की मदद की बात कहे हैं...। इसी के साथ भावुक होकर कहते हैं कि जिंदगी तो बेकार हो गई, पर का करें, जियै का तो परी...। अब बड़े बेटवा पर जिम्मेदारी है...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed