{"_id":"5e3d0e1d8ebc3ee619651496","slug":"mou-signed-in-defence-expo-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपोः आज निवेश का बंधन, रूस व स्पेन संग पनडुब्बियां बनाएगा मझगांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपोः आज निवेश का बंधन, रूस व स्पेन संग पनडुब्बियां बनाएगा मझगांव
Fri, 07 Feb 2020 12:47 PM IST
ishwar ashish
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हो रहे देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो में शुक्रवार को 16 से ज्यादा कंपनियों से रक्षा संबंधी करार होंगे। एमओयू और नए उत्पादों की लॉन्चिंग के लिए आयोजन स्थल वृंदावन पर बंधन समारोह का आयोजन होगा। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
डीपीएसयू के अतिरिक्त निजी कंपनियों के भी करार होंगे। यह कार्यक्रम उद्घाटन समारोह वाले स्थल पर सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि. रूस और स्पेन के साथ मिलकर पनडुब्बियों का निर्माण करेगा। बाद में ये पनडुब्बियां नौसेना को दी जाएंगी।
मझगांव शिपबिल्डर्स लि. इसके लिए शुक्रवार को करार करेगा। मझगांव के निदेशक शिपबिल्डिंग के रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) एके सक्सेना ने बताया कि स्पेन की नवंतिया व रूस की रोसोबोरॉन कंपनियों के साथ स्कॉर्पियन क्लास की पी75आई पनडुब्बियों के प्रोजेक्ट पर काम करेगा। इसके लिए दोनों कंपनियों से पोटेंशियल टेक्नोलाजी पार्टनरशिप करार किया जाएगा।

गोवा शिपयार्ड- बीईएल भी करेंगे एमओयू
पानी में बारुदी सुरंगे बिछाने में मदद करेंगी पी 75 आई
पी75आई स्कॉर्पियन क्लास अटैक सबमरीन यानी पनडुब्बियां हैं। इसके वर्ष 2022 तक तैयार होने उम्मीद है। ये पनडुब्बियां हवाई सर्विलांस, इंटेलीजेंस, एंटी सबमरीन वारफेयर, पानी में बारूदी सुरंगे बिछाने में मदद करती हैं। इस पर राडार, टारपीडो सहित एंटी शिप मिसाइल भी तैनात रहती है।
गोवा शिपयार्ड की ओर से पांच से ज्यादा करार किए जाएंगे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल), एलएएल, आयुध निर्माण फैक्टरी, भारत डायनेमिक्स लि., हिंदुस्तान शिपयार्ड लि. भी एमओयू की तैयारी में है।
ये एमओयू भी
क्रेसनी डिफेंस के साथ शिप उपकरणों को लेकर करार होगा। पीटीसी इंडस्ट्रीज के साथ शिप में इस्तेमाल होने वाले वॉल्व, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) लखनऊ व गिब्स कॉक्स से कंसल्टेंसी और श्री रिफ्रेजरेशन से चिलर्स के लिए भी एमओयू होंगे।

रूस के साथ हुए 14 करार
वृंदावन एक्सपो स्थल पर पांचवें भारत रूस मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस के दौरान गुरुवार को 14 एमओयू हुए। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। इंटर गवर्नमेंट एग्रीमेंट के तहत भारत में ही रक्षा निर्माण से जुड़े पार्ट्स को बनाने का प्रपोजल आया। इसे भारतीय नौसेना को हैंडओवर किया गया। एमओयू में स्पेयर पार्ट्स बनाने के कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं।
यह भी खास
- विश्व की सबसे लंबी रसियन बेलगोरोड पनडुब्बी को लीज पर लेने पर हो रहा विचार।
- देश का पहला रोटरी विंग हेली ड्रोन ‘माया सीएन-50’ तैयार, चल रहा ट्रायल
- बालाकोट एयर स्ट्राइक में रेकी करने वाले नेत्र-1 को अपडेट कर बनाया नेत्र-2, हर 5 सेकंड में अपडेट सूचना
- जमीन से हवा में मिसाइल भेदने के लिए क्यूआरएसएएम तैयार

राजनाथ बोले...
50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में यूपी की अहम भूमिका
डिफेंस एक्सपो में बृहस्पतिवार को यूपी पैवेलियन में हुए सेमिनार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी के सहयोग व विकास के बिना 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है। वैश्विक मंदी के दौर में भी हमारी अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है।
वर्ष 2030 तक हमारी अर्थव्यवस्था टॉप-3 में शामिल हो जाएगी। यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से आयोजित सेमिनार में कहा कि अभी तक भारत और अमेरिका के संबंध हथियार खरीदने वाले और बेचने वाले के ही रहे हैं, लेकिन अब यह संबंध सदी की सबसे बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं।