{"_id":"5b4b20ec4f1c1b4b748b4ddd","slug":"mou-signed-between-government-and-private-companies-by-chetan-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन चार कंपनियों के साथ साइन हुए एमओयू, जल्द मिलेगी नौकरियों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन चार कंपनियों के साथ साइन हुए एमओयू, जल्द मिलेगी नौकरियों की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री चेतन चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि कौशल विकास के जरिये हर साल 2 लाख युवकों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चेतन चौहान रविवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास की योजना को आने वाले सालों में गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
मंत्री चेतन चौहान के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि प्रदेश के युवा कौशलवान हैं। उनके हुनर को पहचानने की जरूरत है। यदि युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करें तो वह सफलता के शिखर को हासिल कर सकते हैं। विगत एक साल में सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए काम का उल्लेख करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से पिछले एक साल में 67 हजार युवाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
इस दौरान कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए चार कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए गए। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन, वीएलसीसी, हेल्थ केयर, सुपरटेक व लेमन इलेक्ट्रॉनिक शामिल हैं।
विज्ञापन