फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motor mechanic riding a bike dies after being hit by a vehicle

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोटर मैकेनिक की मौत

Thu, 25 Dec 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Motor mechanic riding a bike dies after being hit by a vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में कानपुर रोड स्थित पार्थ पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोटर मैकेनिक सरबजीत विश्वकर्मा (45) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए थे और सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन


मूल रूप से सुलतानपुर के फरीदपुर निवासी सरबजीत विश्वकर्मा बंथरा के चनखरा मोहल्ले में पत्नी संगीता, दो बेटी शालू, सृष्टि और बेटे सचिन के साथ रहते थे। वह सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-8 के पास मोटर मैकेनिक का काम करते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। कानपुर रोड स्थित पार्थ पब्लिक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर उनकी बाइक से हो गई और वह बाइक के साथ डिवाइडर से टकरा गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उधर से गुजर रहे एक परिचित ने उनको घायल देख बेटे सचिन को खबर दी। इसके बाद परिजन उन्हें लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सरबजीत की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed