{"_id":"6a1202ce236d8537db0c2d22","slug":"mother-in-law-and-son-in-law-conspired-to-commit-petty-theft-three-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1750712-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सास, दामाद मिलकर करते थे टप्पेबाजी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सास, दामाद मिलकर करते थे टप्पेबाजी, तीन गिरफ्तार
Sun, 24 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। टेंपो, ऑटो और ई रिक्शे में सफर करने वाली महिलाओं से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें महिला सरगना और उसका दामाद भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से छह लाख रुपये के जेवर, 12 हजार रुपये और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि 20 मई को कृष्णा मिश्रा, 22 मई को रामकुमारी और बबली भारती से ऑटो में सफर के दौरान चोरी की घटना घटी थी। इन मामलों में कृष्णानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं। पुलिस टीम ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान हुई। शनिवार को कृष्णानगर पुलिस ने डूडा कॉलोनी के पास से गोरखपुर के बेलीपार डवरपार भस्मा निवासी बिंदु, उसके दामाद नरसिंह और गोरखपुर उरवा बंदुआरी गांव निवासी गीता देवी को गिरफ्तार किया।
गैंग की सरगना है बिंदु
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि बिंदु इस टप्पेबाज गैंग की सरगना है। आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो से चलते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। वे महिलाओं के वाहन में बैठते ही ये लोग भी उसी वाहन में सवार हो जाते हैं और बातों में उलझाकर जेवर व पर्स चोरी कर भाग जाते हैं। आरोपियों ने एक माह पहले कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास भी एक महिला की चेन चोरी करना कबूला है। बिंदु के खिलाफ कानपुर, कुशीनगर और कृष्णानगर में पांच, गीता व नरसिंह के खिलाफ कृष्णानगर में तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।