फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother hanged herself in the garden in front of her daughters in Mall Lucknow.

Lucknow: बेटियों के सामने मां ने बाग में फंदा लगाकर दी जान, सास ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 25 Feb 2026 12:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Feb 2026 12:11 AM IST
सार

दोनों बेटियां बाग पहुंचीं तो मां को पेड़ पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाते देखा। दिव्यांशी पेड़ पर चढ़ी तो सीमा ने उसे पैर से धक्का देकर गिरा दिया। दिव्यांशी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी।

विज्ञापन
Mother hanged herself in the garden in front of her daughters in Mall Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माल क्षेत्र के जलौली निवासी सीमा (40) ने मंगलवार सुबह गांव के विजय की बाग में बेटियों 10 वर्ष की दिव्यांशी और तीन वर्ष की रुचि के सामने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। बेबस बेटियां रोती रहीं, पर मां को बचा नहीं सकीं। सीमा की मां कलावती ने दामाद जितेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


किसान जितेंद्र के मुताबिक पत्नी को पथरी और कमर दर्द की समस्या थी। तीन वर्ष से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह वह खेत पर गए थे। घर पर दोनों बेटियां और बेटा सागर थे। एक पैर से कमजोर दिव्यांशी ने बताया कि मम्मी सुबह 8:30 बजे जान देने की बात कहकर घर से बाग की ओर गई थी। इसका पता चलने पर गांव में ही रहने वाली मौसी रेनू उसे समझाकर वापस घर ले आई।
विज्ञापन


एक घंटे बाद सीमा शौच की बात कहकर घर से फिर निकली। दिव्यांशी और रुचि भी उसके पीछे दौड़ीं। दोनों बाग पहुंचीं तो मां को पेड़ पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाते देखा। दिव्यांशी पेड़ पर चढ़ी तो सीमा ने उसे पैर से धक्का देकर गिरा दिया। दिव्यांशी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी। कुछ देर बाद जब गांव के लोग बाग में पहुंचे तो सीमा का शव फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामां ने कहा, दामाद ने मार कर लटका दिया
कलावती का आरोप है कि जितेंद्र उनकी बेटी को पीटता था। उसी ने हत्या कर बेटी को पेड़ से लटका दिया है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चल सकेगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed