फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother dies after being crushed by tractor, son injured

Lucknow News: ट्रैक्टर से कुचलकर मां की मौत, बेटा घायल

Sat, 21 Oct 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after being crushed by tractor, son injured
काकोरी। दुबग्गा इलाके में जेहटा रोड पर शुक्रवार शाम बाइक सवार मां-बेटे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बाजार खाला के ऐशबाग निवासी संजय गौतम ने बताया कि वह अपनी मां आशा देवी (45) के साथ माल के सरथरा गांव में रहने वाली गर्भवती बहन कोमल को देखने गया था। शुक्रवार शाम चार बजे माल से लौटते समय जेहटा रोड पर एमसी सक्सेना कॉलेज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशा बाइक से गिरीं तो ट्रैक्टर के पहिये से सिर कुचल गया। हादसे में आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय घायल हो गया। ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed