फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than three hundred rohigya Muslims were identified by police in Uttar Pradesh

सीएम योगी के आदेश के बाद प्रदेश में तीन सौ से अधिक रोहिंग्या मुसलमान चिन्हित

Tue, 07 Nov 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Nov 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
More than three hundred rohigya Muslims were identified by police in Uttar Pradesh
rohingya - फोटो : AP

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को निकालने  के लिए मुख्यमंत्री ने भले ही आदेश दे दिए हों, लेकिन पुलिस को इसे अमली जामा पहनाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इंटेलीजेंस रिपोर्ट के मुताबिक अब तक प्रदेश में 304 रोहिंग्या मुसलमान  चिन्ह्ति किए गए हैं। इसमें अधिकतर सहारनपुर में रह रहे हैं। दूसरी तरफ,  बांग्लादेशियों की पहचान में भी पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा कि  बांग्लादेशियों को प्रदेश से बाहर करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है और सभी जिलों से आंकड़े मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आंकड़ों को तीन श्रेणियों में रखा जा रहा है। पहले, बिना आईडी कार्ड वाले बांग्लादेशी, दूसरे ऐसे बंग्लादेशी जो खुद को असम या देश के किसी अन्य राज्य का निवासी बताते हैं और तीसरे वे जिनकी उसी पते पर आईडी बन चुकी है, जहां वे  रह रहे हैं। आंकड़े आने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

पुलिस अफसरों का कहना है कि दो दशक से अधिक समय से प्रदेश में रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान आसान नहीं है। पुलिस को जड़ तक पहुंचने के लिए एक-एक बांग्लादेशी के फैमिली ट्री पता करनी होगी।


मसलन, किसी बांग्लादेशी युवक के पास यूपी की आईडी है तो उसके पिता की आईडी या रिहाइश के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी। वहीं,  एडीजी कानून-व्यवस्था ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में कोर्ट के निर्णयों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed