{"_id":"5e522fea8ebc3ec981316130","slug":"more-than-six-lakh-people-have-gone-through-screening-because-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : नेपाल बॉर्डर से आने वाले 6.71 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच, बनाई गईं 19 चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : नेपाल बॉर्डर से आने वाले 6.71 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच, बनाई गईं 19 चौकियां
Sun, 23 Feb 2020 01:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल-भारत सीमा पर चीन या अन्य कोरोना वायरसबव संक्रमित देशों से यूपी आने वाले 29 हजार लोगों की स्क्रीनिंग शनिवार को सशस्त्र सीमा बल की 19 चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने की। अब तक 6.71 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं, नेपाल-भारत सीमा पर स्थित गांवों में 1494 मीटिंग की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के स्टेट कंट्रोल रूम से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को डब्ल्यूएचओ और रैपिड रिस्पांस टीम ने 66 यात्रियों की स्क्रीनिंग की। इन्हें घर पर ही निगरानी (होम आइसोलेशन) में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह संयुक्त टीम अब तक 1783 यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। इसके अलावा कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षणों वाले दो और नमूने जांच में निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
इस तरह कुल 84 नमूने निगेटिव पाए जा चुके हैं। 7 की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 15 जनवरी के बाद यूपी आने वाले 1125 यात्री निगरानी के 28 दिन पूरे कर चुके हैं। एयरपोर्ट पर 2938 यात्रियों की जांच की चुकी है।