{"_id":"a43d4b3363ee5878ff34df454c3dafe4","slug":"more-than-four-lakh-voter-slips-yet-to-distributed-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक नहीं बंटीं 4.15 लाख वोटर स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक नहीं बंटीं 4.15 लाख वोटर स्लिप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब विधान सभा उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब चंद ही दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद भी तक चार लाख से अधिक वोटर स्लिप नहीं बांटी जा सकी है।
विज्ञापन
13 सितंबर तक 4.15 लाख मतदाताओं को फोटोयुक्त वोटर स्लिप पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। यह दिक्कत बीएलओ की गैरमौजूदगी के कारण पैदा हुआ है।
विज्ञापन
परेशान प्रशासनिक अधिकारियों ने गायब बीएलओ खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चेतावनी के बाद भी शुक्रवार को बिना बताए वीआरसी से गायब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन
पूरब विधान सभा क्षेत्र की वीआरसी पर तैनात 363 बीएलओ में से 59 अभी तक बिना बताए गायब चल रहे हैं।
जानकारी किए जाने पर मूल विभाग द्वारा रिलीव न किए जाने का बहाना बनाया जाता है।
ड्यूटी से गायब ऐसे सभी बीएलओ के मूल विभागों से भी प्रशासन ने लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। एडीएम प्रशासन राजेश पांडेय ने बताया कि वीआरसी पर ड्यूटी से गायब बीएलओ के स्थान पर शनिवार से नए कर्मचारियों को नामित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी
ताकि वोटर लिस्टों का वितरण समय पर पूरा कराया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 12 सितंबर तक शत-प्रतिशत वोटरों को फोटोयुक्त वोटर स्लिप पहुंचाना सुनिश्चित कराया जाएगा।
उन्होंने साफ किया कि मतदाताओं को परेशानी से बचाने के लिए मतदान तिथि पर पोलिंग सेंटरों के बाहर भी हेल्प डेस्क होगी।
जहां मौजूद क्षेत्रीय बीएलओ को वोटर आईडी दिखाने पर मौके पर ही फोटोयुक्त वोटर स्लिप उपलब्ध करा दी जाएगी।
वोटरों को परेशानी से बचाने के लिए ही उपचुनाव में फोटोयुक्त वोटर स्लिप का वितरण सीधे बीएलओ स्तर से घरों में कराने की व्यवस्था की गई है।