{"_id":"6136f2be3a73025f8634adf9","slug":"more-than-8-crore-people-have-taken-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक दिन में 31.62 लाख टीकाकरण का बना रिकॉर्ड, कोविड वैक्सीनेशन आठ करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक दिन में 31.62 लाख टीकाकरण का बना रिकॉर्ड, कोविड वैक्सीनेशन आठ करोड़ पार
Tue, 07 Sep 2021 10:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:35 AM IST
सार
यूपी में अब तक आठ करोड़ पांच लाख 39 हजार तीन सौ 84 से अधिक टीके की डोज लग चुकी हैं। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सोमवार को 31 लाख 62 हजार पांच सौ 44 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करके प्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
पिछले नौ दिन में उत्तर प्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। इस तरह कुल आठ करोड़ पांच लाख 39 हजार तीन सौ 84 से अधिक टीके की डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 6.34 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई है। सोमवार के विशेष अभियान में टीकाकरण के लिए 13,479 केंद्र बनाए गए थे।
लखनऊ में एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाया। जबकि 89 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाकर सीतापुर दूसरे नंबर पर रहा। शाम तक कुल 31 लाख 62 हजार पांच सौ 44 लोगों का टीकाकरण किया गया। इससे पहले 27 अगस्त को एक दिन में 30 लाख 680 लोगों का टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन