फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 8 crore covid sample have been tested in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में अब तक 8 करोड़ से अधिक कोविड सैंपल की जांच, 24 घंटे में सिर्फ 11 संक्रमित मिले

Sat, 09 Oct 2021 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Oct 2021 03:01 PM IST
सार

यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रदेश सरकार ने अब तक 8 करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किए हैं वहीं 2 करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

विज्ञापन
More than 8 crore covid sample have been tested in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की रणनीति कोविड से बचाव में अत्यंत कारगर रही है। उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है जहां अब तक 8 करोड़ 01 लाख से अधिक सैम्पल की कोविड जांच हुई है, जबकि कोविड टीकाकरण की पहली डोज प्राप्त करने वालों की संख्या 9 करोड़ से अधिक हो चुकी है। यह दोनों ही तथ्य कोविड से लड़ाई में उत्तर प्रदेश की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इस कार्य में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। आम नागरिकों का सहयोग भी लगातार प्राप्त हो रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 की बैठक में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 45 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 2 करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 16 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। जबकि 61 फीसदी से अधिक लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन


प्रदेश में नियोजित कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज 42 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 11 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 72 हजार 447 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 11 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 138 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 904 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। बेहतर स्थिति बनाये रखने के लिए दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की समुचित जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed