फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 7200 crore is lying unclaimed in banks initiative to return money by making people aware has started

UP: बैंकों में बिना दावे के पड़े हैं 7200 करोड़ से ज्यादा, RBI ने लोगों को जागरूक कर रकम लौटाने के दिए निर्देश

Tue, 19 Aug 2025 09:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 09:03 AM IST
सार

यूपी के बैंकों में बिना दावे के 7200 करोड़ से ज्यादा रुपये पड़े हैं। ज्यादातर खाताधारकों की मौत हो चुकी है। कई मामलों में नॉमिनी का जिक्र नहीं है। ऐसे में बैंकों ने लोगों को जागरूक कर रकम लौटाने की पहल शुरू की है। 

विज्ञापन
More than 7200 crore is lying unclaimed in banks initiative to return money by making people aware has started
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बैंकों में 7200 करोड़ रुपये ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार नहीं है। ये रकम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पास चली गई है। यदि कोई दावेदार सामने आता है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर धन वापस मिल जाएगा। इसके लिए जागरुकता अभियान शुरू किया गया है। ज्यादातर खाते ऐसे हैं जिनके खाताधारकों की मृत्यु हो गई है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में ऐसे खाते हैं जो परिजनों को जानकारी दिए बगैर खुलवाए गए थे। उनके दिवंगत होने पर ये लावारिस हो गए। लाखों ऐसे खाते हैं जिनमें कोई नामिनी नहीं है। ज्यादातर खाते ऐसे भी हैं जिनके परिजनों को बैंकिंग नियमों की जानकारी न होने से धन निकासी नहीं हो सकी। इन खातों से लेनदेन न होने से इन्हें निष्क्रिय घोषित कर दिया गया है। 10 वर्ष या इससे ज्यादा से बिना दावे की इस रकम को बैंकों ने आरबीआई को भेज दिया है।

विज्ञापन

लोगों को जागरूक कर रकम लौटाने के निर्देश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन डेफ (डिपाजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड) खातों के खाताधारकों या उनके परिजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। ताकि खाताधारकों से आवेदन लिया जा सके। साथ ही नो योर कस्टमर (केवाईसी) की प्रक्रिया पूरी कर खातों को फिर से सक्रिय किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने का जागरुकता कार्यक्रम शुरू

इसके लिए प्रदेश में तीन महीने का जागरुकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। गांवों में जागरुकता कैंप लगाए जा रहे हैं। निष्क्रिय खातों पर यदि कोई दावा करता है तो बैंक आवेदन लेकर उनका केवाईसी अपडेट करेंगे। इसके बाद बैंक आरबीआई से इन खातों को फिर सक्रिय करने का अनुरोध करेंगे। इसके बाद कानूनी वारिशों को ये रकम मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed