Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 70 new parking lots will open, providing space for 10,000 vehicles.

Lucknow News: खुलेंगी 70 से ज्यादा नई पार्किंग, 10 हजार वाहनों को मिलेगी जगह

Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
More than 70 new parking lots will open, providing space for 10,000 vehicles.

विज्ञापन


लखनऊ। शहर में 70 से ज्यादा नई पार्किंग शुरू होने वाली है जहां 10 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों के लिए जगह होगी। इससे सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने वाली वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या कम होगी। इनमें एक भूमिगत पार्किंग भी शामिल है।

अमीनाबाद की तीन नई पार्किंग और कैसरबाग में चकबस्त कोठी की जमीन पर बनी भूमिगत पार्किंग दिसंबर में शुरू हो जाएंगी। बाकी भी दो महीने के अंदर शुरू की जाएंगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर में नई पार्किंग शुरू होने से शहरवासियों को काफी राहत होगी। पार्किंग न होने से समस्या होती है, क्योंकि लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं। इससे आवागमन भी प्रभावित होता है। गाड़ियों की सुरक्षा की चिंता भी वाहन स्वामियों को लगी रहती है।
विज्ञापन




पार्किंग होने से आवागमन सुगम होगा और वाहन स्वामियों की गाड़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। कौन-कौन सी पार्किंग ठेके उठाई जा सकती हैं, इसके लिए रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एन्वायरनमेंटल स्टडीज (आरसीयूईएस) ने सर्वे करके प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। करीब 10 दिन पहले इसका प्रेजेंटेशन हो चुका है। नगर निगम के अलावा आरटीओ, यातायात पुलिस, जिला प्रशासन, एलडीए, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने भी प्रेजेंटेशन देखा है। सभी पार्किंग स्थल 2025 की नियमावली के तहत तय किए गए हैं। टेंडर देने से पहले सभी पार्किंग स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे कि शेड, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग की दरें नई नियमावली के तहत लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







अमीनाबाद में पार्किंग की बढ़ेगी सुविधा

अमीनाबाद में अभी सिर्फ झंडेवाला पार्क में बनी भूमिगत पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करने की सुविधा है। यहां कोई और अधिकृत पार्किंग नहीं है। इस पार्किंग की क्षमता कम है। ऐसे में सड़क पर गाड़ियां खड़ी होती हैं और जाम लगता है। अब अमीनाबाद के घंटाघर पार्क के पास खाली जमीन पर खुली पार्किंग बनाई जा रही है, जहां करीब 1000 दो पहिया वाहन खड़े होंगे। रामाबुक डिपो और मान्यवर शोरूम के सामने झंडेवाला पार्क के बाहर जो खुली पार्किंग पहले चलती थी, उसे भी शुरू किया जा रहा है। यहां पर करीब 600 दो पहिया गाड़ियां खड़ी होंगी। झंडेवाला पार्क के निकट बने रैन बसेरा के पास भी पार्किंग बनाई जा रही है। यहां पर करीब 400 दो पहिया गाड़ियां खड़ी होंगी।







यहां चिह्नित किए गए हैं पार्किंग स्थल



मदन मोहन मालवीय मार्ग, मीराबाई मार्ग, त्रिलोकनाथ रोड, चरक अस्पताल के सामने, इंदिरा नगर डी ब्लाॅक में पीएनबी बैंक के सामने, क्वीन मैरी अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट अलीगंज, ट्रामा सेंटर के सामने शाहमीना रोड, नेशनल पीजी काॅलेज के पास, फातिमा अस्पताल के पास, प्रगति बाजार कपूरथला चौराहा के पास, सीएनएस अस्पताल सेक्टर-25 इंदिरा नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed