मोहर्रम व प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, 60 से ज्यादा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व मोहर्रम जुलूसों के दौरान अवध के कई हिंसा की चपेट में आ गए। दो समुदायों के बीच हुए बवाल और पथराव में पीएसी के डिप्टी कमांडेंट व छह पुलिस कर्मियों समेत 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने हवाई फायरिंग व लाठीचार्ज कर हालात को संभाला। कई लोगों को हिरासत में लिया हैं।
बहराइच के नानपारा में बुधवार रात अफवाह के चलते दो घंटे तक बवाल मचा रहा। जबकि बलरामपुर के महदेइया बाजार में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव में कई मूर्तियां खंडित हो गईं।
15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर व लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। मामले में 36 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामपुर मुरार तथा पचपेड़वा थाना क्षेत्र के कुशमहर गांव में भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव हुआ। गोंडा में दुर्गा प्रतिमा जुलूस के दौरान मंगलवार को स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के पास महारानीगंज घोसियाना में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले। इसमें 30वीं बटालियन पीएसी के डिप्टी कमांडेंट बजरंगबली चौरसिया घायल हो गए।
नाराज महिलाओं ने घेर ली कोतवाली
फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात मोहर्रम जुलूस के दौरान बहादुरगंज में छत से पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। इससे नाराज महिलाओं ने कोतवाली घेर ली। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया।
पटरंगा थाना क्षेत्र के खंडपिपरा गांव में जुलूस के दौरान बवाल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 106 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएसपी ने एसओ पटरंगा को लाइन हाजिर कर दिया है। रायबरेली में डीह के रोखा गांव में बुधवार को ताजिया जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले। उपद्रवियों ने पुलिस की जीप तोड़ दी। बवाल में थानेदार समेत छह लोग घायल हुए।
पुलिस ने 190 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 6 को गिरफ्तार कर लिया। सीतापुर में हरगांव के जोशीटोला में दो पक्षों में पथराव में सिपाही समेत 11 लोग जख्मी हो गए। वहीं रेउसा के डिहुवा नेवदा गांव में ताजिया निकालते समय दो पक्षों में भिड़ंत के बाद हुई आगजनी में तीन मकान व एक ताजिया भी जल गया।
सुल्तानपुर के चांदा में ताजिया दफनाने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच लाठियां चल गईं। इसमें 15 लोग घायल हो गए।
श्रावस्ती के मल्हीपुर के जमुनही गांव में गुरुवार देर शाम पुलिस के जबरन प्रतिमा उठवाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य सरोज यादव और सीओ भिनगा वीर सिंह को चोटें आ गईं।