{"_id":"6084029b8e4879698c7312fb","slug":"more-than-38-thousand-corona-patients-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: यूपी में शनिवार को सामने आए 38 हजार से अधिक मामले, 23231 लोग हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: यूपी में शनिवार को सामने आए 38 हजार से अधिक मामले, 23231 लोग हुए डिस्चार्ज
Sat, 24 Apr 2021 05:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:05 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवा की पर्ची दिखाने पर ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए ताकि होम आइसोलेशन में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,055 नए मामले सामने आए हैं जबकि 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है। अब तक कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
ये जानकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना के कारण 10,959 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 2,25,960 सैंपल्स की जांच की गई है। वहीं, प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है जिसके माध्यम से अस्पतालों को कब, कहां, कितनी ऑक्सीजन जा रही है, इसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवा की पर्ची दिखाने पर ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए ताकि होम आइसोलेशन में लोगों को परेशानी न हो।