{"_id":"608e6ce28ebc3ed1fb0bfb5b","slug":"more-than-3-lakh-active-cases-in-the-state-number-of-infected-declines","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना : रविवार को सामने आए 30 हजार से अधिक नए मामले, 290 संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना : रविवार को सामने आए 30 हजार से अधिक नए मामले, 290 संक्रमितों की मौत
Mon, 03 May 2021 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 May 2021 01:05 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोनावायरस का असर कमजोर होता नजर आ रहा है। रविवार को जहां एक्टिव केस 3 लाख से कम हो गए वही अब तक डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कुछ कमजोर होता दिख रहा है। रविवार को सक्रिय केसों की संख्या तीन लाख से कम हो गई। वहीं, ठीक होने वाले लोगों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 2,95,752 है। अब तक 10,04,447 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
बीते दो दिन से ठीक होने वालों का ग्राफ नए मरीजों से ज्यादा बना हुआ है। रविवार को 30,983 नए केस मिले तो ठीक होने वालों की संख्या 36,650 रही। इसके अलावा 290 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 13,162 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 4 करोड़ 13 लाख 62 हजार 46 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कुल 29,7021 लोगों की जांच की गई। अब तक कुल 4 करोड़ 13 लाख 62 हजार 46 लोगों की जांच हो चुकी है। इसी तरह 30983 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 1313361 पर पहुंच गया है। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी रही। 36650 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब तक कुल डिस्चार्ज होने वालों का ग्राफ 10 लाख 4 हजार 4 सौ 47 हो गया है। अब कुल एक्टिव केस 295752 हो गए हैं।
विज्ञापन
290 लोगों की मौत
प्रदेश में अब तक 13162 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 290 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें लखनऊ के 25, कानपुर नगर 21, प्रयागराज 14 ,वाराणसी 16, मेरठ 2 ,गौतम बुध नगर 12 गाजियाबाद 20 बरेली 3 झांसी 18 मुरादाबाद 5 आगरा 13 जौनपुर 4 बाराबंकी 6 शाहजहांपुर 6, चंदौली 5 हरदोई 7 उन्नाव 5 प्रतापगढ़ 4 अमरोहा 3 सीतापुर 3 गोंडा 3 बदायूं 3 मिर्जापुर 3 बस्ती 4 औरैया 9 फर्रुखाबाद 3 हापु ड 5 , फिरोजाबाद 3 कन्नौज 3 चित्रकूट 3 बागपत 4 हमीरपुर 6 कासगंज 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य जिलों में इससे कम लोगों की मौत हुई है।
कहां कितने मिले मरीज
लखनऊ में 3542 कानपुर नगर में 1357 प्रयागराज में 974 वाराणसी में 1610 मेरठ में 1033 गौतम बुध नगर 1571 गोरखपुर 737 गाजियाबाद 1085, बरेली 962 झांसी 715 मुरादाबाद 828 आगरा 395 मुजफ्फरनगर 349 सहारनपुर 1089 लखीमपुर खीरी 620 जौनपुर 518 अलीगढ़ 360 मथुरा 530 शाहजहांपुर 416 चंदौली 414 आजमगढ़ 225 सोनभद्र 268 देवरिया 541 536 प्रतापगढ़ 340 अमरोहा 486 ललितपुर 612 शामली 305 संभल 346 बागपत 345 श्रावस्ती 220 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में इससे कम मरीज मिले हैं।
यूपी में 3 लाख से कम हुए सक्रिय केस
1000 से अधिक केस वाले जिले
लखनऊ 3542
कानपुर नगर 1357
वाराणसी 1610,
मेरठ 1033,
गौतमबुद्धनगर 1571, गोरखपुर में 737,
गाजियाबाद 1085
सहारनपुर 1089