फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 100 artist will participate in bhojpuri mahotsav

Lucknow News: भोजपुरी महोत्सव में जुटेंगे 100 से ज्यादा कलाकार और कवि, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 23 Jul 2025 06:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
more than 100 artist will participate in bhojpuri mahotsav
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा जिसमें सौ से अधिक कलाकार शामिल होंगे। भोजपुरी कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 विभूतियों को भोजपुरी गौरव, भोजपुरी शिरोमणि व विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा जिसमें समाजसेवी, अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक, वैज्ञानिक, साहित्यकार, डाॅक्टर आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि आयोजन 23 अगस्त को लोकनिर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई सांसद, विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गोमतीनगर में आयोजित बैठक में प्रभुनाथ राय ने बताया कि भोजपुरी की सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी, सुरेश शुक्ला, अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती, अंगदराम ओझा समेत 100 से अधिक लोक कलाकार भी जुटेंगे। दस से अधिक सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि हास्य कविताओं का पाठ करेगे। बैठक में महासचिव मनोज सिंह, रामयतन यादव, वेद प्रकाश राय, हनुमान यादव, अम्बरीश राय, जितेंद्र सोनकर, संजय सिंह, रामविलास यादव, अवधेश, अंगद राम ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed