{"_id":"5fda1e528ebc3e3dd12f84af","slug":"more-than-1-lakh-couples-got-married-pension-to-more-than-51-lakh-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 लाख से ज्यादा जोड़ों की शादी कराई, 51 लाख से ज्यादा बुजुर्गों को पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 लाख से ज्यादा जोड़ों की शादी कराई, 51 लाख से ज्यादा बुजुर्गों को पेंशन
Wed, 16 Dec 2020 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही गरीब व्यक्तियों की बेटियों शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत अभी 1 लाख 5 हजार 427 जोड़ों की शादी कराई गई। कुल 483.23 करोड़ रुपये खर्च हुए। 51 लाख से ज्यादा गरीब बुजुर्गों के लिए पेंशन दी जा रही है।
शास्त्री बुधवार को लोकभवन में सरकार के चार साल की उपलब्धियों को रख रहे थे। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत अभी तक 483.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए। निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना के अंतर्गत 2,51,065 व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए 502.13 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 51,21,454 वृद्धजनों को पेंशन की सुविधा दी जा रही है। सरकार गठन के बाद 14,68,847 नए पेंशनरों को लाभांवित किया गया। छात्रवृत्ति योजना में छात्रों की संख्या में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई है। प्रदेश में कुल 103 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित हैं। शास्त्री ने बताया कि गोरखपुर में लगभग 8.71 करोड़ रुपये की लागत से एक नया राजकीय कोचिंग केंद्र निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में वर्ष 2017 से अब तक 5,09,213 परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई है। सभी 75 जिलों में एक-एक वृद्धाश्रम की स्थापना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनजाति विकास विभाग की ओर से संचालित 87 लघु वन उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने पर उत्तर प्रदेश वन निगम को 3.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण बीएल मीणा, समाज कल्याण निदेशक बाल कृष्ण त्रिपाठी भी मौजूद रहे।