फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more tax will be taken on wastage of water

जितना ज्यादा बर्बाद करेंगे पानी उतना ज्यादा लगेगा टैक्स

Wed, 06 Jan 2016 11:54 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
more tax will be taken on wastage of water

शहर में वाटर मीटर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने पेयजल खर्च के आधार पर वाटर टैक्स की दरें (जल मूल्य) तय कर दी हैं। शहरवासियों को खर्च के आधार पर वाटर टैक्स देना होगा।

विज्ञापन


अभी आवासीय भवन स्वामियों से एक समान जल मूल्य लिया जाता है चाहें वह भवन स्वामी कम पानी खर्च करता हो या ज्यादा। शासन द्वारा तय की गईं दरों में यह व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


इसमें पानी की खपत के आधार पर आवासीय भवनों को सात श्रेणियों में बांटा गया है और उसी आधार पर मूल्य तय किया गया है। यह दरें वाटर मीटर लगने के बाद लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने अभी वाटर मीटर लगाने का आदेश भले ही जारी नहीं किया है मगर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वाटर मीटर लगने के बाद किस आधार पर टैक्स वसूल किया जाएगा इसको लेकर दरें तय कर दी गई हैं।

इस हिसाब से वसूला जाएगा वाटर टैक्स

more tax will be taken on wastage of water

इसकी रेट लिस्ट भी जलकल महाप्रबंधक को नगर निगम सदन और कार्यकारिणी से मंजूरी दिलाने के लिए भेज दी गई है। सदन और कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद दरें लागू कर दी जाएंगी।

मीटर लगे न होने के कारण जलकल विभाग उपभोक्ताओं से अभी गृहकर निर्धारण के आधार पर जल कर वसूल करता है। भवन कर की एआरवी (एनुअल रेंटल वैल्यू) पर 12.5 प्रतिशत वाटर टैक्स वसूल किया जाता है। इसके अलावा जलकल विभाग ने एआरवी के आधार पर टैक्स के स्लैब भी बना रखे हैं। लेकिन टैक्स उसी के तहत लिया जाता है जिसमें अधिक टैक्स बनता है।

वाटर मीटर लगने के बाद किस हिसाब से वाटर टैक्स वसूल किया जाएगा। इसको लेकर दरें तय कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव को नगर निगम सदन और कार्यकारिणी में पास करने के लिए रखा जाएगा। यहां से पास होने के बाद शासन को जानकारी दी जाएगी। उसके बाद जैसा आदेश होगा उसे लागू किया जाएगा।
राजीव वाजपेयी, महाप्रबंधक जलकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed