फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moot court enhances skills for advocacy

Lucknow News: वकालत के लिए कौशल बढ़ाती है मूट कोर्ट

Sat, 15 Feb 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Moot court enhances skills for advocacy
लखनऊ। बीबीएयू में शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति आरसी सोबती ने कहा, विकसित भारत के लिए आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक जगत को मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए। देश को वैश्विक स्तर पर निखारने का यह काम युवाओं से ही संभव है। युवाओं को अपनी अभिव्यक्ति का इस्तेमाल सही दिशा में करना चाहिए।
विज्ञापन


विधि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसके. भटनागर ने कहा कि मूट कोर्ट कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों में वकालत के लिए जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कानून के क्षेत्र में शोध का महत्व, शोध, तथ्य सामग्री, शिक्षा, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन




प्रो. विपिन सोबती ने कहा, मूट कोर्ट विद्यार्थियों को भविष्य में अच्छा वकील बनने में मदद करता है। मूट कोर्ट के माध्यम से काल्पनिक मामलों पर बहस करके छात्रों को वास्तविक अदालत में पेश होने का अनुभव मिलता है। साथ ही अपनी क्षमताओं और कमियों का भी पता चलता है। प्रतिभागियों के लिए शोधकर्ता परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रो. डीआर मोदी, प्रो. संजीव कुमार चड्ढा, डॉ. महेंद्र कुमार पाणी व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed