{"_id":"641b1ab0c510c8223601e089","slug":"moon-was-not-seen-the-first-rosa-tomorrow-the-eyes-were-in-the-sky-for-the-sight-of-the-moon-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल, दीदार के लिए आसमान में लगी रहीं निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल, दीदार के लिए आसमान में लगी रहीं निगाहें
Wed, 22 Mar 2023 10:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:11 PM IST
सार
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रमजान का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष माैलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद न दिखने का एलान किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। पहला रोजा अब शुक्रवार को रखा जाएगा। रमजान का चांद दिखने के बाद शुरू होने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह से इबादतगाहें गुरुवार काे रोशन हाेंगी। मरकजी चांद कमेटी ने रमजान का चांद न दिखने का एलान किया।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रमजान का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष माैलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद न दिखने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। इसके अलावा इदारा शरिया हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने रमजान का चांद न दिखने का एलान किया।
विज्ञापन