{"_id":"60746a558ebc3ec3982c9b43","slug":"month-of-ramzan-will-be-start-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा चांद: कल से शुरू होगा मुकद्दस रमजान का पाक महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा चांद: कल से शुरू होगा मुकद्दस रमजान का पाक महीना
Mon, 12 Apr 2021 09:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:12 PM IST
सार
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार सोमवार को 29 तारीख थी, जिससे रमजान का चांद निकलने की उम्मीद में लोग शाम को आसमान की तरफ देखते रहे। चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद निकलने की पुष्टि हो सकी। इसलिए रमजान का महीना 14 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
लखनऊ के ईदगाह में चांद देखने की कोशिश करते मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुकद्दस रमजान का पाक महीना बुधवार से शुरू हो रहा है। मुस्लिम संप्रदाय के लोग एक माह तक रोजा रखेंगे और इबादत करेंगे। रमजान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। खजूर, चिप्स, पापड़ व विभिन्न बैराइटी की सेवईंया बाजार में सज गए हैं। मस्जिदों व रोजेदार के आवाजाही वाले रास्तों पर दिन भर साफ-सफाई का काम हुआ।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोग पहला रोजा बुधवार को रखेंगे। इसी के साथ मुकद्दस रमजान का पाक माह शुरू हो जाएगा। शहर समेत ग्रामीण इलाकों के मस्जिद व मदरसों पर अब एक महीने तक रोजेदारों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
मुस्लिमों को रमजान के महीने का बेसब्री का इंतजार रहता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार सोमवार को 29 तारीख थी, जिससे रमजान का चांद निकलने की उम्मीद में लोग शाम को आसमान की तरफ देखते रहे।
विज्ञापन
चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद निकलने की पुष्टि हो सकी। इसलिए रमजान का महीना 14 अप्रैल से शुरू होगा। मंगलवार की रात से रमजान के महीने की विशेष नमाज तरावीह शुरू हो जाएगी। शहर काजी सुहैल अख्तार ने बताया कि चांद निकलने की तस्दीक नहीं हो सकी है। इसलिए रमजान का पहला रोजा 14 अप्रैल को होगा।