{"_id":"59465e034f1c1b22628b4898","slug":"monsoon-will-soon-enter-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, मानसून आने में कुछ ही दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, मानसून आने में कुछ ही दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को 100 मिनट तक 11 सेमी. बरसात में भिगो चुकी प्री-मानसूनी बारिश के बाद जल्द मानसून का इंतजार भी पूरा हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने शनिवार को बताया कि मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी तेजी आंकी जा रही है।
विज्ञापन
नार्दन लिमिट अभी जमशेदपुर, भागलपुर समेत बिहार के कई हिस्सों से गुजर रही है। अनुमान है कि 21-22 जून तक ये प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है। उसके बाद मानसून लखनऊ का रुख करेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस दौरान मौसम सामान्य रह सकता है। अगले दो-तीन दिन राजधानी व आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के अलावा प्री-मानसूनी बारिश का दौर चलेगा। कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
सूबे के पूर्वी हस्से में कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उधर, शनिवार को मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। धूप जरूर रही, पर उसकी तेजी ने ज्यादा बेहाल नहीं किया।
रुक-रुक कर चलते हवा के झोंके राहत देते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई, ये 25 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहे। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।