{"_id":"688d204fcddd65834f0da0e5","slug":"monsoon-will-remain-kind-to-the-capital-for-the-next-three-days-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1320838-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में अगले तीन दिन तक मानसून रहेगा मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में अगले तीन दिन तक मानसून रहेगा मेहरबान
विज्ञापन
हजरतगंज में शाम में हुई बूदाबांदी।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी में अगले तीन दिनों तक मानसून मेहरबान रहने वाला है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार देर शाम से अगले दो दिन लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार को हजरतगंज, महानगर, निरालानगर में छिटपुट बूंदाबांदी हुई।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश के जोर से अगले दो दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं। बीते दो माह जून व जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने के बाद माैसम विभाग ने अगस्त के शुरुआती सप्ताह में ठीकठाक बारिश की उम्मीद जताई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।