{"_id":"6866a11819da6e8df10a2ef8","slug":"monsoon-activity-will-increase-in-terai-and-central-up-there-will-be-good-rain-in-these-districts-know-update-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Mansoon Update: तराई और मध्य यूपी में बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, इन जिलों में होगी अच्छी बारिश; जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Mansoon Update: तराई और मध्य यूपी में बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, इन जिलों में होगी अच्छी बारिश; जानें अपडेट
Thu, 03 Jul 2025 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:56 PM IST
सार
UP Mansoon News: यूपी में तराई और मध्य यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। बहराइच से सहारनपुर तक अच्छी बारिश होगी। मानसून ट्रफ का उत्तर-दक्षिण के बीच खिसकाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून की सक्रियता में तेजी आई है। विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड में बुधवार और बृहस्पतिवार के दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को बताया था कि मानसून की तरफ लाइन यानी आधार रेखा के दक्षिण की तरफ खिसकने से दक्षिण अप और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में बारिश की परिस्थितियां बनी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र और तराई के हिस्सों में हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- योगी कैबिनेट का फैसला: हर साल एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, 30 हजार को विदेश में काम करने का मौका; जानिए डिटेल
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मानसून की ट्रफ लाइन दोबारा उत्तर की ओर खिसकती नजर आई है। इसके असर से शुक्रवार को मध्य यूपी और तराई के बहराइच से सहारनपुर तक हल्के से मॉडरेट बारिश के संकेत है।
इन इलाकों में रुक-रुककर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश जारी रहेगी
उन्होंने बताया कि फिलहाल एक सप्ताह तक मानसूनी ट्रफ लाइन के उत्तर से दक्षिण के बीच दोलन या खिसकाव का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसके असर से प्रदेश के दक्षिण, मध्य और तराई के इलाकों में रुक-रुक कर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश जारी रहने वाली है।