फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   monkey jumps over transmission centre

एक बंदर की वजह से 5 लाख लोगों के घरों में हुआ अंधेरा

Sat, 11 Apr 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Apr 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
monkey jumps over transmission centre

शहर के बड़े इलाके को बिजली आपूर्ति करने वाले 132केवी ट्रांसमिश्ान केंद्र नींबू पार्क में शुक्रवार सुबह एक बंदर ने छलांग लगा दी।

विज्ञापन

 
बंदर के कूदते ही सप्लाई सिस्टम तेज आवाज के साथ दग गया। बंदर की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही दस उपकेंद्र भी ठप हो गए।

करीब पांच लाख की आबादी चार घंटे तक बिना बिजली के बेहाल रही। घटना सुबह 8:12 बजे की है। एक बंदर अचानक नींबू पार्क के भीतर कूद पड़ा।
 
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) आशुतोष दीक्षित ने बताया कि वहां तैनात लेसाकर्मी बंदर को भगा पाते, इससे पहले ही धमाके के साथ बिजली आपूर्ति वाला उपकरण दग गया। मौके पर ही बंदर की मौत हो गई।

चार घंटे रही अफरा-तफरी

monkey jumps over transmission centre

सिस्टम के ब्रेकर भी जल गए। इससे इस उपकेंद्र से 33 केवी के जिन 10 उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति होती है, वह ठप हो गई।

लेसाकर्मियों ने तुरंत अपने आला अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर कई इंजीनियर पहुंचे और ब्रेकर और सिस्टम ठीक करने में जुट गए।

उधर, नींबू पार्क की घटना के कारण इससे जुड़े 33/11 केवी उपकेंद्र बालाघाट, गऊघाट, चौपटिया, नादान महल रोड, विक्टोरिया, नींबू पार्क, मेडिकल कॉलेज, रेजीडेंसी, अमीनाबाद, हनुमान सेतु, इक्का स्टैंड डालीगंज और लखनऊ विश्वविद्यालय की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

लोगों ने लेसा के कंट्रोल रूम को सूचना दी। कई बिजलीघरों में लोग पहुंच गए तो गड़बड़ी का पता लग सका। करीब चार घंटे बाद दोपहर 12:11 बजे बिजली की आपूर्ति दोबारा बहाल हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed