फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   money reaching to uttar pradesh via nepal for terror funding, investigation reveals

एटीएस का खुलासा: नेपाल से उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली पहुंचाई जा रही थी टेरर फंडिंग की रकम

Wed, 16 Oct 2019 11:28 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 16 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
money reaching to uttar pradesh via nepal for terror funding, investigation reveals
Terror Funding
देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए टेरर फंडिंग की रकम नेपाल से यूपी के रास्ते दिल्ली पहुंचायी जाती थी। यहां से यह रकम अन्य प्रदेशों को भेजी जाती थी। यह खुलासा रिमांड पर लिए गए टेरर फंडिंग के चारों आरोपियों से पूछताछ में हुआ है। एटीएस को आतंकियों को धन मुहैया कराने के इस रैकेट से जुड़े कुछ और लोगों के नाम भी पता चले हैं। 
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वे रकम नेपाल से यूपी लाकर अन्य साथियों को देते थे। यह साथी रकम को दिल्ली पहुंचाते थे, जहां इसे आगे भेजा जाता था। एटीएस ने जब खीरी पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की थी तब पूछताछ में यह जानकारी सामने आई थी कि दिल्ली से इस रकम को आतंकी गतिविधियों को संचालन में इस्तेमाल किया जा रहा था। 
विज्ञापन


नेपाल से आई रकम को दिल्ली तक पहुंचाने वाले जिन फहीम व सदाकत के नाम सामने आए वे बरेली के इज्जतनगर इलाके के निवासी हैं। एटीएस के साथ ही अन्य एजेंसियां भी इन दोनों की तलाश में जुट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो और मुमताज व सिराजुद्दीन की तलाश हो रही है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने दिल्ली के अलावा कुछ और जगहों पर ऐसी रकम को पहुंचाए जाने की जानकारी दी है। एटीएस इस जानकारी की तस्दीक कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed