फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molesting a female doctor after entering the house

Lucknow News: घर में घुसकर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़

Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Molesting a female doctor after entering the house
घर में घुसकर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़
लखनऊ। सआदतगंज में दो भाइयों सीताराम व लड्डू ने घर में घुसकर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की। विरोध पर उनकी बुजुर्ग मां को पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के मुताबिक दोनों आरोपी भाई अक्सर रास्ते में रोककर अश्लीलता करते हैं। 26 फरवरी को शाम करीब पांच बजे दोनों भाई बाइक से घर के सामने पहुंचे और गेट पीटने लगे। उन्होंने गेट खोला तो दोनों अंदर घुस आए और अश्लीलता करने लगे। विरोध पर उनकी मां को पीट दिया। पड़ोसियों के बीच-बचाव करने पर दोनों भाग निकले। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कूड़े को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


फ्लैट में घुसकर महिला से छेड़छाड़
लखनऊ। कैसरबाग निवासी महिला ने फराज खान पर फ्लैट में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह फ्लैट में अकेले थीं। शाम साढ़े सात बजे फराज फ्लैट में घुस आया और गेट बंद कर लिया। विरोध पर पीड़िता ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह वह गेट खोलकर बाहर भागीं। इस बीच उनके जेठ आ गए। विरोध पर आरोपी ने उन्हें भी पीट दिया। आरोप है कि फराज के माता-पिता ने भी मारपीट की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed