{"_id":"5e71aaee8ebc3ea7eb385c35","slug":"molestation-with-a-lady-in-roadways-bus-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः रोडवेज बस में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः रोडवेज बस में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज
Wed, 18 Mar 2020 03:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Mar 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की वजीरगंज कोतवाली में बाराबंकी की युवती ने रोडवेज बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मो. फारुक सईद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि सोमवार शाम छह बजे वह कैसरबाग बस अड्डे से अयोध्या जाने के लिए बस में बैठी थीं।
विज्ञापन
वहां सीट को लेकर उनका अयोध्या कोतवाली की रामनगर पुलिस चौकी के सामने रहने वाले मो. फारुक से विवाद हो गया। पीड़िता का आरोप है कि मो. फारुक ने उनसे छेड़छाड़ व मारपीट की। विरोध पर कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं मारपीट के एक अन्य मामले में हसनगंज के कदम रसूल निवासी मो. वारिस हुसैन ने तुषार सोनकर व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मो. वारिस ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने परिचित के घर से अधिवक्ता मित्रों के साथ कैसरबाग बस अड्डा चौकी होते हुए अपने घर जा रहा था तभी तुषार व उसके चार-पांच साथियों ने रोक लिया। सभी नशे की हालत में थे और उसकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन