{"_id":"5bee5d2cbdec22694a53d303","slug":"molestation-with-a-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी युवती से शोहदों ने छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, भाई का सिर फोड़ा, मचाया तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खड़ी युवती से शोहदों ने छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, भाई का सिर फोड़ा, मचाया तांडव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को शोहदों ने घर के बाहर खड़ी युवती को सड़क पर खींच लिया। इसके बाद छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती और उसके भाई ने विरोध किया पिटाई कर दी। शोहदों ने युवती के भाई पर ईंट से वार कर सिर फोड़ दिया।
पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हसनगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती रात आठ बजे घर के गेट पर खड़ी थी। इस बीच मोहल्ले का एहसान अंसारी उर्फ छोटू, उसका चचेरा भाई आजाद अंसारी पहुंचे और युवती का हाथ पकड़कर सड़क की तरफ खींच लिया।
इसके बाद दोनों छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर लात-घूसों से युवती को पीटकर कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर युवती का भाई बचाने दौड़ा तो दोनों ने उस पर पथराव कर दिया। पीड़िता के परिवारीजनों का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आधा दर्जन से अधिक शोहदे करीब 15 मिनट तक कॉलोनी में ताडंव मचाते रहे। किसी की उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। शोहदों ने युवती के भाई को अधमरा कर दिया। इसके बाद धमकाते हुए वे भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

Trending Videos
आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू
डेमो
परिवारीजनों के मुताबिक युवती ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। दोनों युवक करीब दो महीने से उसे छेड़ रहे थे। विरोध करने पर अक्सर दरवाजे पर आकर धमकी देते थे। दो दिन पहले भी दोनों ने बदसलूकी की थी। विरोध पर धमकी दी थी। मामले की शिकायत थाने में भी की गई, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ व उसके भाई पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। तहरीर पर एहसान, आजाद सहित आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, एससीएसटी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी एहसान ने बुधवार को पड़ोसी से मारपीट की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को वह जमानत पर छूटा। रात को वह घर जा रहा था। इसी बीच पीड़िता को घर बाहर देख उससे बदसलूकी करने लगा।