{"_id":"69d5efa07ebcdd77560f4e82","slug":"mohsina-kidwai-death-veteran-congress-leader-mohsina-kidwai-was-a-resident-of-barabanki-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohsina Kidwai death: बाराबंकी की निवासी थीं दिग्गज कांग्रेसी नेता मोहसिना किदवई, गांधी परिवार की थीं करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohsina Kidwai death: बाराबंकी की निवासी थीं दिग्गज कांग्रेसी नेता मोहसिना किदवई, गांधी परिवार की थीं करीबी
Wed, 08 Apr 2026 11:33 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:33 AM IST
सार
मोहसिना किदवई दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई (94) का दिल्ली में निधन हो गया है। वह बाराबंकी की निवासी थी। जिससे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बेहद करीब मानी जाती थीं और लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
एक जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। सोनिया गांधी और गांधी परिवार से भी उनके करीबी संबंध थे। 1 जनवरी 1932 को जन्मीं किदवई का बाराबंकी जिले से गहरा जुड़ाव रहा। मसौली क्षेत्र में उनका ननिहाल और ससुराल था, जहां वह अक्सर आती-जाती रहती थीं।
विज्ञापन