{"_id":"639eca247aa73139b3360bd6","slug":"mohsin-raza-writes-letter-to-cm-yogi-adityanatn","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haj Committee: हज कमेटी के चेयरमैन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haj Committee: हज कमेटी के चेयरमैन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की
Sun, 18 Dec 2022 01:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Dec 2022 01:43 PM IST
सार
हज कमेटी के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग करते हुए बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मोहसिन रजा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने दोनों बोर्ड पर नियमानुसार काम न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मोहसिन रजा ने अपने पत्र में लिखा है कि बोर्ड का कर्तव्य है कि अपनी शक्तियों का प्रयोग वक्फ अधिनियम के अधीन इस प्रकार करे कि उसके अधीक्षण में आने वाले वक्फों को उचित रूप से अनुरक्षित, नियंत्रित और प्रशासित किया जा सके और उसकी आय का उपयोग उन उद्देश्यों अथवा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए किया जाए जिसके लिए वक्फ स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परन्तु इसके विपरीत वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण लगातार बने हुए हैं एवं इसकी आय का दुरुपयोग होने के कारण पसमांदा एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद अब तक नहीं हो सकी है। उपरोक्त दोनों बोर्डों की हालत भी अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं को देखते हुए राज्य सरकार दोनों बोर्डों में किसी उच्च अधिकारी को प्रशासक नियुक्त कर अपने नियंत्रण में संचालित करे।
विज्ञापन