फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: Money of Anganwadi worker going home after withdrawing money from bank goes missing, CCTV footag

Mohanlalganj: बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पैसे गायब, सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिला

Mon, 05 May 2025 09:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 May 2025 09:26 PM IST
सार

मोहनलालगंज में बैंक से रुपये लेकर जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पैसे गायब हो गए। जांच में बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल पाए।

विज्ञापन
Mohanlalganj: Money of Anganwadi worker going home after withdrawing money from bank goes missing, CCTV footag
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा मोहनलालगंज स्थित स्टेट बैंक आफ इण्डिया से रूपये निकालकर घर जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूपये बैग से गायब हो गए। कार्यकर्ती की शिकायत पर पुलिस ने बैंक के कैमरों की जांच की तो सीसीटीवी के फुटेज गायब मिले। पुलिस  कार्यकर्ती की शिकायत की पड़ताल कर रही है। महिला ने अज्ञात चोर के विरूद्व तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगराम के देबीखेड़ा समेसी की आगनबाड़ी कार्यकर्ती चन्द्रावती नगराम के रामबक्श खेड़ा में तैनात हैं। सोमवार की सुबह दस बजे वह एसबीआई की मोहनलालगंज की शाखा मे संचालित अपने बैंक खाते से चवालिस हजार रूपये निकालकर अपने बैग मे रखे थे। बैंक से निकलने के बाद महिला आटो में बैठकर दोपहर साढे़ बारह बजे अपने घर पहुंच गई।

विज्ञापन

 

घर में जब महिला ने रूपए चेक किए तो बीस हजार रूपये बैग से गायब मिले। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मामले की जांच मे बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। महिला की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के इलाज मे लिए कर्ज को चुकता करने के लिए खाते से निकाली थी रकम
महिला ने बताया कि बेटी सविता के इलाज के लिए रिश्तेदारों से रकम उधार ली थी। कर्ज ली गई रकम को चुकता करने के लिए उसने बैंक से रूपए निकाले थे लेकिन चोर ने रूपए चोरी कर लिए अब रकम कैसे अदा करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed