{"_id":"6a97a4f1229473ed5a0810c4","slug":"mohanlalganj-body-of-murder-accused-found-on-railway-track-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला हत्या के आरोपी का शव, हत्या की आशंका, मंगलवार शाम से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला हत्या के आरोपी का शव, हत्या की आशंका, मंगलवार शाम से था लापता
Wed, 02 Sep 2026 09:54 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:54 AM IST
सार
मृतक वर्ष 2023 में गांव के ही अमन की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपी था। शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज के पुरसेनी में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हत्या के आरोपी युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई। हालांकि पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
मृतक की पहचान गोपालखेड़ा निवासी सचिन कश्यप (24) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक सचिन वर्ष 2023 में गांव के ही अमन की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपी था। मंगलवार शाम से सचिन लापता था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। बुधवार सुबह पुरसेनी में रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस युवक के मंगलवार शाम से लापता होने के घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि अभी मामले में किसी पर कोई आरोप सामने नहीं आया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।