फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Horrific accident on NH-27; DCM truck rams into tractor-trolley from behind.

अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, 28 लोग थे सवार

Wed, 02 Sep 2026 09:45 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 02 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। उसमें सवार 28 महिला, पुरुष और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत कई लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Ayodhya: Horrific accident on NH-27; DCM truck rams into tractor-trolley from behind.
डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से मारी टक्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। उसमें सवार 28 महिला, पुरुष और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी निवासी अनुराग वर्मा के परिजन नया ट्रैक्टर लेने के बाद रिश्तेदारों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 28 लोग सवार थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे मखवापुर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर चालक विकास वर्मा (27), छोटे कश्यप (38), धनंजय वर्मा, आदित्य वर्मा (16), आदर्श, शुभम वर्मा, रेखा और दिनेश समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही PRV-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस के मुताबिक डीसीएम संख्या UP 42 CT 7023 अलीगढ़ से गत्ता लेकर गोरखपुर जा रही थी। डीसीएम चालक राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक दाहिनी ओर आ गई। ब्रेक लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक डीसीएम ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे के कारण NH-27 पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।


भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन और जेसीबी की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed