फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohan Bhagwat speaks about protection of cow policy.

गौमाता भारतीय संस्कृति का प्राण, गौरक्षा नीति में कोई बदलाव नहीं: मोहन भागवत

Sun, 28 Aug 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Aug 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat speaks about protection of cow policy.
मोहन भागवत

गौरक्षकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तल्ख टिप्पणी के बाद हिंदूवादियों के बीच नाराजगी के माहौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने शनिवार को यहां गौरक्षा समेत पांचों प्रकल्पों के कामकाज की जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने गाय को भारतीय संस्कृति का प्राण बताते हुए गौरक्षा के काम को पहले की भांति चलाने और अन्य प्रकल्पों के काम में विस्तार पर जोर दिया।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को पांच दिन के प्रवास पर राजधानी आए थे। वे हर रोज अलग-अलग दायित्व संभालने वाले पूर्वी यूपी के पांचों प्रांतों के स्वयंसेवकों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज में शनिवार को उनके प्रवास के दूसरे दिन का ज्यादातर समय समरसता, गौरक्षा, धर्मजागरण, परिवार प्रबोधन और सेवा प्रकल्पों के नाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गौरक्षा पर संघ की नी‌ति में कोई बदलाव नहीं'

Mohan Bhagwat speaks about protection of cow policy.
उन्होंने अवध, काशी, गोरक्ष (गोरखपुर) और कानपुर प्रांत में इन प्रकल्पों के क्षेत्र, प्रांत प्रमुखों व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। गौरक्षा प्रकल्प से जुड़े लोगों से फीडबैक लिया।

कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति का प्राण है। इसकी वैज्ञानिकता पश्चिमी जगत के लोग भी स्वीकार रहे हैं। गौरक्षा प्रकल्प की गतिविधियां पहले की भांति चलती रहेंगी। इस मुद्दे पर संघ की नीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

संघ प्रमुख ने समरसता प्रकल्प के कामकाज में विस्तार पर विशेष रूप से जोर दिया। माना जा रहा है कि आगरा में उन्होंने जिस तरह से दलित समाज के स्वयंसेवक के घर जाकर भोजन किया था, वह भी इस प्रकल्प की गतिविधियों में तेजी लाने का संकेत ही था।

राजनीतिक नजर से अहम है ये दौरा

Mohan Bhagwat speaks about protection of cow policy.

उन्होंने परिवार प्रबोधन, धर्मजागरण और सेवा प्रकल्पों की गतिविधियों की जानकारी ली और इनमें और सक्रियता की अपेक्षा जताई। शाम को उन्होंने संघ की प्रांतीय टोली के लोगों के साथ चर्चा की।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रविवार को भी दो-तीन बैठकें प्रस्तावित हैं। आगरा के बाद लखनऊ में संघ प्रमुख के प्रवास को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

भाजपा के सीएम के चेहरे पर चर्चा संभव
संघ प्रमुख सोमवार को समन्वय बैठक करेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर समेत सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी।

यह भी संभावना है कि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर भी विचार-विमर्श हो। वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिशा-निर्देश भी देंगे। सोमवार को वे विद्यार्थी परिषद का दायित्व संभाल रहे स्वयंसेवकों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed