फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mohan bhagwat attacks on bjp

भाजपा के ‘बुरे कामों’ का अब संघ से वास्ता नहीं

Thu, 19 Feb 2015 12:16 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat attacks on bjp

‘भाजपा जैसा करेगी वैसा ही भरेगी। उसका आकलन उसके कार्यों से किया जाएगा। संघ का इससे कोई लेना-देना नहीं है। आज की जरूरत बोलने से ज्यादा काम करने की है। सभी को इसी सूत्र पर काम करना होगा।’ सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित लोगों के साथ मुलाकात में यह बात कही।

विज्ञापन


बैठक प्रांत संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह के आवास पर हुई। ‘घर वापसी’ पर उन्होंने कहा कि जो भी स्वेच्छा से हो उसमें रुकावट पैदा करना ठीक नहीं है। सिर्फ इतना ध्यान रखने की आवश्यकता है कि जोर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। प्रश्न उठा कि दिल्ली चुनाव में जो परिणाम सामने आया, उसकी पुनरावृत्ति ने हो इसके लिए क्या किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर संघ प्रमुख ने कहा कि भाजपा का अपना एजेंडा है। वह जो करेगी उसी तरह का उसे प्रतिफल मिलेगा। आगे कैसे करना है, इस पर भी उन्हें गंभीरता से सोच विचार करना चाहिए। संघ उसमें दखल नहीं देगा। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि कोई काम संस्था बनाकर ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुपचाप होकर कीजिए काम

mohan bhagwat attacks on bjp

आम आदमी की तरह हम अपने स्तर से भी राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। इतना ध्यान रहे कि किया जाए, सिर्फ कहा न जाए। संघ प्रमुख ने चुपचाप होकर ऐसा कार्य करने पर जोर दिया, जिससे देश की साख मजबूत हो और हम अपने इरादों में सफल हों। संघ का कोई दखल नहीं बोलने से ज्यादा काम करने की जरूरत

पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर पूरी भाजपा भले ही हार बात के प्रचार-प्रसार में यकीन करते हों, लेकिन राष्ट्रीय सेवक संघ इसके पक्ष में नहीं है।

सरसंघचालक मोहन भागवत का कहना है कि संघ का कार्य सेवा भाव से दिए गए चंदे की राशि से चलता हैं ऐसे में यदि प्रचार प्रसार में सब उड़ा देंगे तो संघ अपने उद्देश्य की पूर्ति में पिछड़ जाएगा। यहां सिविल लाइंस स्थित संघ के प्रांत संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह के आवास पर वह मुलाकात करने वालों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed