फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohan Bhagwat advises girls.

भाजपा के बाद भागवत ने भी अलापा 'लव जेहाद' का राग

Sun, 07 Sep 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 07 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat advises girls.

लव जेहाद को चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत देने वाली भाजपा के बाद अब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी लव जेहाद का राग अलापना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय महिला समन्वय चिंतन गोष्ठी के दूसरे और अंतिम दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने युवतियों को लव जेहाद से सतर्क रहने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला अपराध के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर संभालें या नौकरी करें, महिलाओं की भागेदारी के बगैर राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। देश के सफलतम व्यक्ति की पहली गुरु उसकी मां ही होती है। महिलाएं राष्ट्र निर्माण को कर्तव्य समझें और योगदान दें।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। इसके साथ ही चिंतन गोष्ठी समाप्त हो गई और रविवार को संगठनों की प्रांतीय बैठक होगी। मोहननगर स्थित कृष्ण डेंटल कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर का शनिवार शाम को संघ प्रमुख के भाषण के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन का पहला कदम रखना भी उसे मां ही सिखाती है। देश के जितने उद्योगपति हैं, नेता हैं अथवा वैज्ञानिक हैं, मां उनके लिए सर्वोपरि है।

बच्चों को बनाएं राष्ट्रभक्त

Mohan Bhagwat advises girls.

मोहन भागवत ने कहा कि ऐसे में जरूरत है कि मातृशक्ति बच्चों को शिवाजी, महाराणा प्रताप और हिंदू संस्कृति का पाठ पढ़ाएं, जिससे उनके बच्चे बड़े होकर न सिर्फ सफल हों बल्कि राष्ट्रभक्त भी हों।

कन्या भ्रूण हत्या, लव जेहाद, महिला अपराध जैसी सभी कुप्रथाओं पर तभी लगाम लग सकती, जब महिलाएं इनके खिलाफ खड़ी हों।

उन्होंने बैठक में आह्वान किया कि महिलाएं आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस दौरान संघ समन्वय प्रमुख अनिरुद्ध, राष्ट्र सेविका समिति की अध्यक्षा गीताताई गुंडे, प्रमिला ताई, मीनाक्षी पिशवे, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, पंजाब की लक्ष्मीकांत चावला, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन, घनश्याम लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed