फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi to campaign for murli manohar joshi

कुछ भी कहें जोशी, पर उनका प्रचार करेंगे मोदी!

Wed, 16 Apr 2014 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
modi to campaign for murli manohar joshi

भले ही राजनाथ और मोदी से मुरली मनोहर जोशी की नाराजगी उनके बयानों में साफ जाहिर हो रही हो, लेकिन मोदी ने उनका प्रचार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वारणसी से मौजूदा सांसद मुरली मनोहर जोशी के लिए 18 अप्रैल को कानपुर जाकर प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


दिलचस्प बात तो यह है कि अभी कुछ ही दिन पहले जोशी ने मोदी की लहर को सिरे से नकारकर सियासी माहौल गर्म कर दिया था।

उनके इस बयान पर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लखनऊ में सफाई देनी पड़ी थी। ऐसे में मोदी का जोशी के लिए प्रचार करने का फैसला चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोशी के पहले स्टार प्रचारक बने मोदी

modi to campaign for murli manohar joshi

जोशी ने पिछले दिनों एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था कि देश में मोदी की कोई लहर नहीं है, बल्कि भाजपा की है।

जोशी ने यह भी कहा था कि मोदी जिस गुजरात मॉडल का प्रचार कर रहे हैं, वह हर राज्य पर लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वह किसी राज्य के लिए ऐसे मॉडल के पक्षधर नहीं हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुता‌बिक इसके बावजूद मोदी ही भाजपा के स्टार कैंपेनर होंगे, जो जोशी के लिए कानपुर में जाकर प्रचार करेगा।

गौरतलब है कि कानपुर में 30 अप्रैल को मतदान होना है और पार्टी की ओर से जोशी के समर्थन में कोई बड़ा प्रचार कार्यक्रम नहीं देखने को मिला है। जबकि, वह जोशी की सीट ही नहीं रही है।

गुजरात की टीम कर गई पड़ताल

modi to campaign for murli manohar joshi

पार्टी के नेताओं की मानें तो गुजरात सरकार ने एक डीआईजी समेत पुलिस अफसरों की टीम मंगलवार को कानपुर भेजी थी, जिसने हंसपुरम के उस मैदान की जांच की है जहां मोदी जनसभा करने वाले हैं।

पार्टी नेताओं ने यह भी बताया कि गुजरात की पुलिस टीम ने वहां मोदी की जनसभा को हरी झंडी भी दिखा दी है। इसके साथ ही मोदी के हैलीपैड का भी निरीक्षण कर उसे भी स्वीकृति दे दी है।

हालांकि, इस बा‌बत अभी जिला प्रशासन की अनुमति मिलना बाकी है। उसके बाद ही मोदी की इस जनसभा पर अंतिम मुहर लगेगी।

कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र ने बताया कि करीब डेढ़ लाख लोग मोदी को सुनने के लिए इस जनसभा में पहुंचेंगे।

रोक दीं शॉटगन की जनसभाएं

modi to campaign for murli manohar joshi

मोदी और जोशी के बीच चल रही सियासी गहमागहमी को शांत करने के लिए पार्टी ने आनन फानन में मोदी की रैली कानपुर में करने का फैसला किया।

इसकी पुष्टि भी हो गई, जब पता चला कि पहले 18 अप्रैल को कानपुर में ही शत्रुघन सिन्हा की दो जनसभाएं होनी थीं।

मोदी की जनसभा का कार्यक्रम फाइनल हुआ, तो शॉटगन की जनसभाओं को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया। अब कुछ नेता यह भी सोच रहे हैं कि कहीं शॉटगन नाराज न हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed