फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi rally in lucknow

दो मार्च को लखनऊ में मोदी की महारैली

Wed, 01 Jan 2014 10:01 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
modi rally in lucknow

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद महारैली दो मार्च को लखनऊ में होगी।

विज्ञापन


रैली रमाबाई अंबेडकर मैदान के बजाय स्मृति उपवन में करने की तैयारी है। वहीं, 13 जनवरी को बरेली में मोदी की प्रस्तावित रैली स्थगित कर दी गई है जबकि गोरखपुर में 23 जनवरी को रैली होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि राजधानी की विजय शंखनाद रैली में एक बूथ-एक बोलेरो का नारा दिया गया है।

प्रदेश में 1.32 लाख बूथ हैं। हर बूथ से कम से कम दस लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

रैली के लिए प्रदेश प्रभारी अमित शाह के साथ उन्होंने मंगलवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान और स्मृति उपवन का दौरा किया था।

पार्टी नेताओं ने रमाबाई अंबेडकर मैदान को प्रदेशस्तरीय रैली के लिहाज से छोटा माना है। डॉ. वाजपेयी ने पत्रकारों से कहा कि विजय शंखनाद महारैली की जगह एक-दो दिन में तय हो जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि डॉ. वाजपेयी की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने 27 फरवरी से तीन मार्च तक के लिए स्मृति उपवन बुक कराने को एलडीए के सचिव अष्टभुजा तिवारी को आवेदन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि रैली स्मृति उपवन में ही होगी। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि रमाबाई अंबेडकर मैदान में 4.80 लाख लोग आ सकते हैं जबकि स्मृति उपवन में दस लाख।

उन्होंने बताया कि बरेली में 13 जनवरी को होने वाली रैली की तारीख अब आगे बढ़ाई जाएगी। उस दिन धार्मिक आयोजन होने के कारण यह फैसला किया गया है। रैली की नई तिथि की घोषणा बाद में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed