फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi rally in kanpur

इस रैली से 50 लाख लोगों तक पहुंचेंगे मोदी, जानिए कैसे?

Wed, 16 Oct 2013 12:06 PM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
modi rally in kanpur

भाजपा ने कानपुर में 19 अक्टूबर शनिवार को नरेन्द्र मोदी की रैली की सफलता को पूरी ताकत लगा दी है।

विज्ञापन


साथ ही रैली के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी मुहैया कराने के लिए कल बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये 50 लाख लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई है।

इसके लिए बुधवार को कानपुर में इंदिरानगर स्थित गौतमबुद्ध पार्क के सामने रैली स्थल पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग पांच हजार नौजवान बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें-चिट्ठी मामले में भाजपा ने उठाया सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को यहां बताया कि रैली में मोदी सहित अन्य वक्ताओं के भाषण ज्यादा से ज्यादा लोगों सुनाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। लोग फोन पर इन भाषणों को सुन सकते हैं।

साथ ही इंटरनेट पर भी इसका सजीव प्रसारण देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में कानपुर व आसपास के लोगों को ही बुलाया गया है।

अन्य स्थान के लोगों से अपने आसपास होने वाली मोदी की रैलियों में हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है। जिससे कानपुर में अव्यवस्था न फैलने पाए।

फोन पर सुना जा सकेगा भाषण
डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में जहां-जहां मोदी की रैली होगी उनके भाषण 022-45014501 को डायल कर सीधे सुने जा सकते हैं।

प्रदेश में मोदी की रैलियों से संबंधित कोई जानकारी 09328280005 पर मिस काल करके ली जा सकती है।
इसके अलावा प्रदेश में होने वाली रैलियों की जानकारी व उनका प्रसारण www.modyfyup.in पर भी उपलब्ध होगा।

इसके अलावा facebook.com/namoinup और twiter.com/modifyup पर भी जानकारियां उपलब्ध रहेगी।

वाजपेयी ने कहा कि कानपुर क्षेत्र के अर्न्तगत आने वाले जिले समाजवादी पार्टी के मुखिया के पैतृक गढ़ हैं। इसीलिए भाजपा रैलियों की शुरुआत कानपुर से कर रही है।

सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग
भाजपा ने मोदी की रैली के जरिये यूपी के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की रणनीति भी बनाई है।

इसके लिए पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ ने बुधवार को रैली स्थल पर पार्टी से जुड़े 5000 युवकों को लैपटॉप व मोबाइल फोन के साथ बुलाया है। इस सिलसिले में पार्टी प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र की तरफ से लोगों को संदेश भेजा गया है।

पढ़ें-बजरंग दल का एलान, होकर रहेंगी संकल्प सभाएं


मिश्र के अनुसार, भाजपा इस रैली के बारे में जानकारी मुहैया कराने के साथ-साथ मोदी और भाजपा के पक्ष में सोशल मीडिया पर अभियान से जोड़ना चाहती है। इसीलिए कानपुर रैली के जरिये पहली बार इस तरह के प्रयोग का फैसला किया गया है।

जिसके तहत बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र पांच हजार नवयुवकों के साथ इस अभियान की शुरुआत करेंगे। रैली स्थल पर जुटे युवक भाजपा नेताओं की फोटो और उनकी बातों के साथ  इसका प्रारंभ करेंगे।

10 फुट ऊंचा होगा मोदी का मंच
मोदी जिस मंच से लोगों को संबोधित करेंगे, वह 10 फुट ऊंचा होगा। यह 40 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा रहेगा।

अगल-बगल अन्य नेताओं के लिए बनाए जा रहे दो मंचों में प्रत्येक 30-30 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा होगा। तीनों मंचों के बीच जगह भी रखी गई है।

मंच व मैदान की व्यवस्थाओं से जुड़े पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी के अनुसार, कौन नेता किस मंच पर रहेगा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पर, लोगों को रैली देखने या नेताओं का भाषण सुनने में दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए पर्याप्त एलसीडी व एलडीवी लगवाई जा रही है। साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये डेढ़ से दो किमी. तक लोगों को भाषण सुनवाने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed