फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi rally in gorakhpur

मुझे 60 महीने दो, मैं दूंगा खुशहाल जिंदगी: मोदी

Thu, 23 Jan 2014 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
modi rally in gorakhpur

यह दूसरा मौका था जब मुलायम और मोदी यूपी में आमने सामने आ गए। मुलायम की रैली का जवाब मोदी ने गोरखपुर में दिया।

विज्ञापन

यहां पढिए, भाजपा की विजय शंखनाद रैली में क्या हुआ-


3:27 वंदेमातरम के साथ संबोधन समाप्त किया।

3:25 हम दुनिया से बराबरी करने वाला हिंदुस्तान बनाना चाहते है, जिसमें आपका साथ चाहिए। मोदी ने कहा कि 2014 में आप हमें जीत देंगे ही लेनिक आज आपने हमें जीत लिया।

3:22 आपने परिवार को 60 साल दिए। हमें 60 महीने दीजिए। आपके सपनों को पूरा करने के लिए हम अपना जीवन खपा देने वाले लोग हैं। आपके अरमानों को पूरा करने का मैं वादा करने आया हूं। मैं महज खुशी दूंगा।
विज्ञापन


3:21 हम हिंदुस्तान को रोता हुआ नहीं देखना चाहते। मैं हिंदुस्तान को खून में लतपथ नहीं देखना चाहता हूं, इसलिए मैं यहां आया हूं।

3:19 कानपुर रैली में मोदी ने जिस मां की कहानी सुनाकर गुजरात का बड़प्पन बताया था, वही कहानी उन्होंने फिर सुनाई।

3:18 ये देश गरीब नहीं है, ये देश अमीर था। हमें अब लोगों को अमीर बनाना है। इसके लिए गरीबी मुक्त अभियान के तौर पर आगामी चुनाव है। इसीलिए हम लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3:16 कृषि के क्षेत्र को तीन भागों में बांटने की जरूरत। पहला, एक तिहाई हिस्से पर परंपरागत कृषि, एक तिहाई पर पशुपालन और तीसरे तिहाई पर पेड़ लगाएं।

3:15 जिस राज्य में स्कूल-कॉलेज के एग्जाम ही समय पर नहीं हो पाते, वहां चीनी कारखाने क्या समय पर चलेंगे।

3:14 अकेली भाजपा विकास के रास्ते पर चल रही है। और वही इस देश का विकास कर सकती है।

3:13 एक तरफ फर्टिलाइजर की जरूरत है और दूसरी तरफ ये सरकार फैक्ट्री पर ताला लगाकर बैठी है। दस साल में यूपी गुजरात से आगे निकल सकता है।

3:11 यहां पानी हैं, नदियां हैं...लेकिन दूध बाहर से क्यों आ रहा है। क्या यहां अमूल जैसी डेयरी नहीं बन सकती? ऐसा यूपी किसने बनाया है? मैं वादा करता हूं कि अकेली श्वेत क्रांति से यूपी की तस्वीर बदल सकती है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को ताकत।

3:10 मोदी ने कहा कि सबका मालिक एक है। स से सपा, ब से बसपा, का से कांग्रेस और आप सबको तो पता ही चल गया होगा कि इनका मालिक कौन है।

3:08
मोदी ने मुलायम पर और भी तीखा हमला बोला। उन्होंने बोला कि इतने बड़े उत्तर प्रदेश को मुलायम ने अपनी राजनीति के लिए बर्बाद कर दिया है। और मैंने शपथ ली है कि इसे आबाद करके रहूंगा।

3.06
उन्होंने मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा आपने कहा कि मेरी क्या हैसियत है? सही कहा अपने, आपको गुजरात बनाने का मायना भी पता है? गुजरात का मतलब है चौबीस घंटे। नेताजी आप गुजरात नहीं बना सकते है।

3.03
मोदी ने कहा कि पलायन करना किसे पसंद है? कौन बेटा अपने मां-बाप, खेत-खलिहान को छोड़कर दूसरी जगह जाते हैं। अगर यूपी में रोजगार मिलता, तो कोई नहीं जाता।

3.00 12 रुपए में कहीं खाना मिलता है क्या? यह मजाक नहीं है, तो क्या है? दिल्ली में बैठी सरकार या लखनऊ में बैठी सरकार को गरीबी खत्म हो, इससे कोई वास्ता नहीं।

2.58
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आखिर कांग्रेस गरीबी क्यों दूर नहीं कर पा रही है। जबकि उनका हर छोटा-मोटा नेता गरीबी की बात करती है। लेकिन आज मुझे समझ में आ गया कि इसके पीछे असल वजह क्या है। असल में कांग्रेस चाहती ही नहीं कि गरीबी खत्म हो। गरीब ताकतवर हो।

2.54 उन्होंने कहा कि विरोधियों को केवल वोटबैंक से मतलब है। वे पिछड़ी जातियों को इंसान नहीं मानते। चुनाव आते ही कांग्रेस दलितों और गरीबों की याद करने लगती है। कांग्रेस को दिक्कत होने लगी है जब एक चायवाला, एक गरीब का बेटा सर उठाए।

2.50
नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव कैसा हो इसका ट्रेलर पांच राज्यों में हुए विधान सभा से स्पष्ट हो गया। यह एक ट्रेलर था।

2.47 लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा पर भी मोदी ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसमें यूपी के हर गांव हर घर से लोहा जुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता जर्नादन के दर्शन ईश्वर के दर्शन करने जैसा है। उन्होंने गीता प्रेस की तारीफ भी की।

2.43 उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मुलायम सिंह की वाराणसी में हुई रैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज आपकी आवाज वाराणसी तक में गूंज रही है।

2.42
उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक जितनी रैली की, हर रैली पिछली रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। मानो जैसा जन समंदर हो। उन्होंने कहा कि यह बदलती हुई हवा की झोंक दिख रही है।

2.40
नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ्ा मंच संभाला। उनके साथ योगी आदित्यनाथ, कल्याण सिंह समेत सभी नेताओं का किया अभिवादन।

2.15
रैली स्थल पहुंचे मोदी। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।  रैली स्थल पर मौजूद समर्थकों में भारी उत्साह है।

1:50
मानबेला में दो लोगों को चाकू के साथ हिरासत में लिया गया है। ये दोनों रैली स्थल पर डी के करीब तक पहुंच गए थे। संदिग्ध महसूस होने पर पुलिस ने तलाशी ली दो एक के पास से चाकू मिला।

01.35 नरेंद्र मोदी गोरखपुर पहुंच चुके हैं। रैली स्थल पर जाने से पहले मोदी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मोदी ने बाबा गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजन किया।

मोदी के लिए खास पूजा का कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर के 31 पुरोहितों की टीम ने कराया। इस दौरान मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत अमित शाह भी मौजूद थे।

पूजन के बाद मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ बंद कमरे में मंत्रणा शुरू कर दी। इसके बाद मंदिर परिसर में महंत अवैद्यनाथ से मुलाकात के बाद मोदी रैली स्थल की ओर रवाना होंगे।

01.27 मोदी की रैली से पहले ही ट्विटर पर #NaMoInGKP ट्रेंड कर रहा है।

01.19
रैली में अब तक उम्मीद से कम भीड़ जुट पाई है। लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद लगा रहे भाजपा नेता उम्मीद मुताबिक भीड़ न देख सकते में हैं।

गोरखनाथ मंदिर होते हुए मोदी को दोपहर 1.30 बजे रैली स्थल पहुंचना है। दोपहर 12.45 बजे मंच और डी के आसपास लगाई गईं कुर्सियां तो भर गईं लेकिन मानबेला का विशाल मैदान नहीं भर सका।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता मंच पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं सुरक्षा में लगे अफसरों से लोगों की आवाजाही के लिए सभी रास्ते खोलने का आह्वान कर रहे हैं।

इस बीच रैली स्थल के ऊपर मोदी का हेलिकॉप्टर ने चक्कर लगाया।

माना जा रहा है कि मैदान में भीड़ बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर ने दो दफा मैदान के ऊपर उड़ान भरी। तय कार्यक्रम अनुसार मोदी को पहले गोरखनाथ मंदिर जाना है। दोपहर 1.30 बजे मोदी को मंच पर आना है।


01.04 रैली स्थल पर पहुंचने से पहले नरेंद्र मोदी गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन करेंगे और महंत अवेद्यनाथ से आशीर्वाद लेंगे। प्रशासन ने मोदी के आने से पहले सुरक्षा घेरा कसते हुए गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है।

सुरक्षा के चलते मंदिर के आसपास इलाके में मकर संक्रांति से शुरू हुए खिचड़ी मेले में लगी दुकानें भी बंद करा दी गईं। रैली स्थल पर पहुंचने से पहले मोदी मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन करेंगे और महंत अवेद्यनाथ से आशीर्वाद लेंगे।

12.46 रैली स्थल पर 40 हजार कुर्सियों के इंतजाम किया गया है। अब तक 10 हजार लोग आ चुके हैं। लोगों के आने को क्रम जारी है।

12.30 मानबेला में हो रही भाजपा की शंखनाद रैली की तैयारियों के बीच दो लोगों को चाकू के साथ हिरासत में लिया गया है। ये दोनों रैली स्थल पर डी के करीब तक पहुंच गए थे। संदिग्ध महसूस होने पर पुलिस ने तलाशी ली दो एक के पास से चाकू मिला। पुलिस उन्हें अलग ले जाकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोग कहां के हैं, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

11.00
मोदी की विजय शंखनाद रैली गोरखपुर में बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के पास मानबेला में हो रही है। रैली में नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed