फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modi govt is working for corrupt people.

'भ्रष्टाचारियों को बचाने की मुहिम चला रही सरकार'

Thu, 09 Jul 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
Modi govt is working for corrupt people.

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने की मुहिम में जुटी है।

विज्ञापन


ललित मोदी मामले में जिस तरह से दोषी भाजपा नेताओं को बचाया जा रहा है, उससे यह साबित हो गया है। केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 20 जुलाई को पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


वृंदा करात बुधवार को माकपा के राज्य कार्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा कि ललित मोदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित मोदी के पास ढेर सारी ऐसी सूचनाएं हैं, जिनका खुलासा होने पर एनडीए सरकार संकट में घिर सकती है। व्यापम घोटाले पर केंद्र के ढुलमुल रवैये से स्पष्ट है कि मोदी सरकार साफ-सुथरा शासन नहीं दे सकती।

माकपा नेता ने कहा कि हाल ही में आई सामाजिक-आर्थिक जनगणना ने ग्रामीण भारत की भयावह तस्वीर पेश की है। 75 फीसदी ग्रामीण परिवारों की आमदनी 5 हजार रुपये से कम है। 92 फीसदी ग्रामीण परिवार 10 हजार रुपये से कम कमा पाते हैं।

अखिलेश सरकार ने मजदूरों का ख्याल नहीं रखा

Modi govt is working for corrupt people.

इन हालात में भी मोदी सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने को तैयार नहीं। वहीं, नोएडा डवलपमेंट अथॉरिटी बिल्डरों के लिए काम कर रही है। अखिलेश सरकार ने मजदूरों का ख्याल नहीं रखा।

सीएम से नोएडा में गरीबों को उजाड़ने का मुद्दा उठाया

वृंदा करात की अगुवाई में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। उनके सामने नोएडा व ग्रेटर नोएडा के अफसरों के सामने सौरखा गांव में तोड़फोड़ का मुद्दा उठाया।

हिंडन नदी के किनारे की बस्तियों को नियमित करने, नागरिक सुविधाएं देने की मांग की। सीपीएम के राज्य सचिव हीरा लाल यादव के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई के लिए नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रमारमन को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed